भारत में WhatsApp जल्द सिम बाइंडिंग फीचर लागू कर सकता है।

WhatsApp यूजर्स सावधान! सिम हटाई तो अकाउंट होगा तुरंत सस्पेंड

6 mins read
217 views
February 24, 2026

SIM Binding Feature: भारत में Digital Security को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। अब इसका असर देश के सबसे चर्चित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर भी दिखने वाला है। WhatsApp जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए SIM Binding फीचर लागू कर सकता है। इस नए सिस्टम के तहत अगर फोन से रजिस्टर्ड सिम हटा दी गई, तो ऐप अपने आप सस्पेंड हो सकता है। इसके अलावे Signal और Telegram पर भी यह नियम लागू होगा।

WhatsApp का नया अपडेट भारत में डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने की ओर अग्रसर। सिम हटाते ही ऐप अस्थाई रूप से हो सकता है सस्पेंड…जानिए पूरी रिपोर्ट।

क्यों आ रहा है यह बदलाव?

दरअसल, यह कदम Department of Telecommunications  द्वारा नवंबर 2025 में जारी दिशा-निर्देशों के बाद उठाया जा रहा है। टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी नियम 2024 के तहत सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर सिम-आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। जो मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाने की सुविधा देते हैं। इसका उद्देश्य फर्जी अकाउंट, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाना है।

READ MORE- Amazon AI डेटा सेंटर के लिए 12 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा, खुलेंगे रोजगार के अवसर

कैसे काम करेगा SIM Binding फीचर?

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप समय-समय पर यह जांच करेगा कि जिस नंबर से अकाउंट बनाया गया है। वही सिम फोन में मौजूद है या नहीं। अगर वेरिफिकेशन के दौरान सिम अनुपस्थित पाई जाती है, तो अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड हो जाएगा। लेकिन चैट हिस्ट्री या मीडिया डेटा डिलीट नहीं किया जाएगा। यूजर दोबारा सिम लगाकर और वेरिफाई करके अकाउंट सक्रिय कर सकेगा।

बीटा वर्जन में दिखा फीचर

इस फीचर की झलक एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.8.6 में देखी गई है। टेक ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि भारत में रेगुलेटरी जरूरतों के तहत सिम की मौजूदगी जांची जाएगी। फिलहाल यह फीचर +91 नंबर से जुड़े भारतीय यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है।

READ MORE- WhatsApp अब Windows 11 पर, चैट और कॉल का नया युग

वेब यूजर्स के लिए भी नया नियम

यह बदलाव मोबाइल ऐप ही नहीं, वेब वर्जन पर भी देखने को मिल सकता है। DoT के निर्देशों के अनुसार, वेब-आधारित चैट अकाउंट हर छह घंटे में ऑटोमैटिक लॉगआउट हो सकते हैं। दोबारा एक्सेस पाने के लिए यूजर को क्यूआर कोड स्कैन कर लिंक्ड डिवाइस के जरिए लॉगइन करना होगा। इससे अनधिकृत एक्सेस की संभावना कम होगी। बार-बार सिम बदलकर काम करनेवालों को विशेष ध्यान रखना होगा।

अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फीचर जल्द ही सभी भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सुप्रीम-कोर्ट-में-झुका-WhatsApp,-अब-बिना-अनुमति-नहीं-होगा-डेटा-ट्रांसफर
Previous Story

सुप्रीम कोर्ट में झुका WhatsApp, अब बिना अनुमति नहीं होगा डेटा ट्रांसफर

असम बनेगा स्मार्ट कार टेक हब, Tata-Qualcomm साथ आए
Next Story

असम बनेगा स्मार्ट कार टेक हब, Tata-Qualcomm साथ आए

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss