X suspended accounts: चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने रिकार्डतोड़ 800 मिलियन अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। X ने यह कार्रवाई विश्वभर में बढ़ते फर्जी अकाउंट और स्पैम की चुनौतियों को देखते हुए किया है। इसकी जानकारी X के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स प्रमुख Wifredo Fernández ने दी है। उन्होंने बताया है कि इन सारे अकाउंट का सस्पेंशन साल 2024 में किया गया है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे और सारी कारणों के बारे में।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्पैम और गलत सूचना के खिलाफ X की बड़ी कार्रवाई…800 मिलियन अकाउंट को किया सस्पेंड…जानिए पूरी कहानी डिटेल्स में।
उद्देश्य एक विशेष तौर पर नैरेटिव सेट करना
अधिकारियों की माने तो इतनी बड़ी संख्या में सस्पेंड किए अकाउंट में कई देश शामिल थे। इनमें Russia, China और Iran शामिल थे। इनमें अधिकांश स्पैम फैलाने में रसिया के अकाउंट शामिल थे। इनका उद्देश्य एक विशेष तौर पर नैरेटिव को सेट करना था। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि ये अमरिकी प्रसिडेंशिल चुनाव 2024 को प्रभावित करना चाहते थे।
READ MORE- VIDEO: क्या भारतीय ट्रेडर्स के लिए आने वाली है Zero Fee ट्रेडिंग?
हर दिन बनते हैं फर्जी नेटवर्क
इसके अलावे फर्नांडीज़ ने एक और बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अभी भी इन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नेटवर्क बनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। हर दिन ऐसे अकाउंट बनाने की कोशशि करते हैं जो दिखने में बिल्कुल असली जैसे लगे। डेटा प्लेटफॉर्म Statista के अनुसार 2024 की शुरुआत में X के कुल यूजर्स करीब 42.9 करोड़ थे।
चौकानें वाले हैं फर्जी अकाउंट के आंकड़े
वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म के लगभग 30 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर हैं। इसके बावजूद सस्पेंड किए गए अकाउंट्स की संख्या 80 करोड़ तक पहुंच गई। इन आंकडों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फर्जी और ऑटोमेटेड अकाउंट्स की समस्या कितनी बड़ी है।
READ MORE- Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा
अकाउंट्स पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
जानकारों की माने तो अब टेक कंपनियां Social media पर राजनीति से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा सख्ती बरत रहे हैं। स्पैम और प्रोपगैंडा फैलानेवाले अकाउंट पर विशेष तौर पर ध्यान दे रहे हैं। कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
