TikTok की मालिक कंपनी ByteDance चीन में स्थित है। अमेरिकी सरकार का मानना है कि यह ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
White House in TikTok: मंगलवार को व्हाइट हाउस ने TikTok पर अपना आधिकारिक अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट से 27 सेकंड का पहला वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें ‘America we are BACK! What’s up TikTok’ लिखा था। यह वीडियो तुरंत चर्चा में आ गया और कुछ ही घंटों में अकाउंट को करीब 4,500 फॉलोअर्स मिल गए। हालांकि, यह आंकड़ा डोनाल्ड ट्रंप के TikTok अकाउंट से कहीं छोटा है। ट्रंप के 110.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यह अकाउंट चुनाव प्रचार के दौरान शुरू किया था और उनका आखिरी वीडियो 5 नवंबर 2024 को आया था।
TikTok पर बैन की वजहें
TikTok की मालिक कंपनी ByteDance चीन में स्थित है। अमेरिकी सरकार का मानना है कि यह ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अमेरिका में इसके 170 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। आलोचकों को डर है कि कंपनी को चीन सरकार के दबाव में यूजर्स का डेटा साझा करना पड़ सकता है। इसके अलावा, यह भी चिंता है कि TikTok का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने और लोगों की राय को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है।
TikTok के बचाव में दलीलें
कई लोग कहते हैं कि TikTok केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि एक कम्युनिकेशन टूल है। खासकर युवाओं के बीच यह बेहद लोकप्रिय है। 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok का खूब इस्तेमाल किया और माना जाता है कि इसी से उन्हें युवा वोटर्स का समर्थन मिला। शायद यही वजह है कि उन्होंने TikTok पर पूरी तरह बैन लगाने से फिलहाल रोक लगा दी।
READ MORE: TikTok Deal Update: TikTok डील फाइनल! अब चीन की मंजूरी का इंतजार
TikTok कहां है बैन और कहां है चालू, यहां जानें पूरी डिटेल
TikTok का भविष्य क्या होगा?
अमेरिकी कानून के अनुसार TikTok को किसी गैर-चीनी कंपनी को बेचना होगा वरना ऐप को बैन कर दिया जाएगा। शुरुआत में इसकी डेडलाइन 20 जनवरी थी लेकिन ट्रंप ने इसे तीन बार बढ़ा दिया। जून में उन्होंने 90 दिन का और समय दिया जो सितंबर तक खत्म होगा। तब तक यह तय हो जाएगा कि TikTok अमेरिका में रहेगा या बैन हो जाएगा।