TikTok

TikTok कहां है बैन और कहां है चालू, यहां जानें पूरी डिटेल

6 mins read
4.3K views
January 21, 2025

TikTok दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप में से एक है। हालांकि, इस ऐप को कई देशों में पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Tiktok Active in Worldwide : TikTok इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। TikTok के करीब 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर हैं। Facebook, YouTube, Instagram और WhatsApp के बाद TikTok दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok पर लगे बैन को 75 दिनों की मोहलत देकर इसे फिर से शुरू किया है। बता दें कि 19 जनवरी को TikTok को Google और Apple App Store से हटा दिया गया था। हालांकि, 24 घंटे के अंदर-अंदर इसे फिर से शुरू कर दिया गया।

अमेरिका के अलावा दुनिया के कई देशों में युवाओं के बीच TikTok सबसे लोकप्रिय ऐप के तौर पर जाना जाता है। चीन में TikTok को 2016 में Douyin नाम से लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद इस ऐप ने 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। फिलहाल, चीन में इस ऐप के करीब 748 मिलियन से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर हैं। Bytedance ने सितंबर 2017 में इस ऐप को TikTok नाम से इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था।

कब लॉन्च हुआ था TikTok

2018 में Bytedance ने TikTok के साथ म्यूजिक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Musical.ly को इस ऐप के साथ मर्ज करने का फैसला किया था, जिसके बाद यह पूरी दुनिया में शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर फेमस हो गया। 2020 में ITAct 69A के उल्लंघन के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया था। बता दें कि बैन होने से पहले भारत में इसके करीब 19 करोड़ एक्टिव यूजर थे। इस चीनी प्लेटफॉर्म के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार था।

इन देशों में है सबसे ज्यादा यूजर्स

सोशल मीडिया पर इस प्लेटफॉर्म के करीब 40 भाषाओं में उपलब्ध है। 2024 जुलाई तक इन 10 देशों में इस ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।

  • इंडोनेशिया – 157.6 मिलियन यूजर्स
  • अमेरिका – 120.5 मिलियन यूजर्स
  • ब्राजील – 105.2 मिलियन यूजर्स
  • मैक्सिको – 77.5 मिलियन यूजर्स
  • वियतनाम – 65.6 मिलियन यूजर्स
  • पाकिस्तान – 62.0 मिलियन यूजर्स
  • फिलिपिंस – 56.1 मिलियन यूजर्स
  • रूस – 56.0 मिलियन यूजर्स
  • थाईलैंड – 50.8 मिलियन यूजर्स
  • बांग्लादेश – 41.1 मिलियन यूजर्स

चीन और हांगकांग में इस ऐप का इस्तेमाल Douyin नाम से किया जाता है, जिसके करीब 75 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।

इन देशों में लगा है बैन

  • भारत
  • अफगानिस्तान
  • न्यूजीलैंड
  • नॉर्थ कोरिया
  • ताइवान
  • सोमालिया
  • नेपाल

इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, नॉर्वे समेत कई देशों में इस ऐप को आंशिक रूप से बैन किया गया है। सरकारी कर्मचारियों को TikTok का इस्तेमाल करने से मना किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sundar Pichai
Previous Story

Sundar Pichai और Elon Musk इस फोन का करते हैं यूज?

Jio
Next Story

Jio ने की Cryptocurrency में धांसू एंट्री, इन्हें मिलेगा फ्री

Latest from Social Media

Don't Miss