Instagram Update: Meta अब Instagram में जबरदस्त फीचर लाने जा रहा है। जिसके लिए पहले वे तैयार नहीं थे। क्योंकि मेटा की छवि लिंग शेयरिंग को लेकर सख्त मानी जाती रही है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। मेटा भी इस दिशा में नरम रूख अपनाते हुए एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए बहुत फायदे की चीज हो सकती है। मेटा ने अब पोस्ट के कैप्शन में सीधे क्लिकेबल लिंक जोड़ने की सुविधा यूजर्स को देने का मूड बना लिया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
अब बदलने जा रहा है Instagram पर लिंक शेयरिंग का तरीका…Meta Verified यूज़र्स के लिए कैप्शन में क्लिकेबल लिंक फीचर लाने की प्रक्रिया शुरू।
ब्लॉगर ने सबसे पहले किया खुलासा
इस नए फीचर की जानकारी सबसे पहले ब्लॉगर Andrea Valeria ने दी। उन्होंने अपने पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने यह बताया है कि वह कैप्शन में Substack का लिंक जोड़ने में सफल रहीं। ऐप में उन्हें एक नोटिफिकेशन भी मिला जिसमें बताया गया कि वह हर महीने अधिकतम 10 लिंक शेयर कर सकती हैं। इससे तय की लिंक शेयरिंग टाइप का कुछ होनेवाला है।
कैप्शन में लिंक के लिए चल रहा टेस्ट
Instagram में इस फीचर को जोड़ने के लिए फिलहाल सीमित स्तर पर टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रयास किया जा रहा है कि क्या पोस्ट के कैप्शन में क्लिक करने योग्य लिंक जोड़े जा सकते हैं। यह सुविधा आम यूजर्स के लिए नहीं बल्कि Meta Verified सब्सक्राइबर के लिए ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है। अगर यह सफल रहता है तो कंटेंट शेयरिंग के अंदाज को ही बदलकर रख सकता है। सकता है।
READ MORE– ईरानी हैकरों ने लाखों डिवाइस किए तबाह, छोड़ा डरावना मैसेज!
Link in Bio इंडस्ट्री पर असर
कुछ यूजर्स का कहना है कि कैप्शन में जोड़े गए लिंक मोबाइल ऐप पर क्लिकेबल दिखाई तो देते हैं। लेकिन उसी पोस्ट को Instagram की वेबसाइट पर खोला जाता है तो लिंक नहीं खुलता है। टेस्टिंग प्रक्रिया में होने की वजह से यह फीचर पूरी तरह स्थिर नहीं है। इसका मतलब है फीचर पर काम तेजगति से चल रही है। अगर कैप्शन में लिंक की सुविधा व्यापक रूप से शुरू होती है तो ऐसे टूल्स के इस्तेमाल के तरीके में बदलाव आ सकता है। Link in Bio और Linktree जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित हो सकते हैं।
READ MORE– Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट
अगर कंपनी वृहत स्तर पर लॉन्च करती है तो क्रिएटर्स, ब्लॉगर, न्यूज़लेटर सहित अन्य वेबसाइटों तक फॉलोअर्स को सीधे पहुंचाने का आसान रास्ता मिल जाएगा। मार्केटिंग और कंटेंट प्रमोशन में काम आ सकता है।
