Instagram Update: Social media की दुनिया में अब क्रिएटर और साधारण यूजर के बीच की दूरी कम होती नजर आ रही है। Instagram ने अपने कई लोकप्रिय क्रिएटर टूल्स सभी पब्लिक अकाउंट्स के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। यानी अब प्रोफेशनल मोड ऑन किए बिना भी यूजर्स कंटेंट को ज्यादा रणनीतिक तरीके से मैनेज कर सकेंगे।
Professional Mode के बिना भी अब Instagram यूजर्स को कंटेंट परफॉर्मेंस डेटा और ट्रेंडिंग ऑडियो टूल्स का एक्सेस मिलेगा। जानिए इससे क्या होगा फायदा।
प्रोफेशनल मोड की बाध्यता खत्म
अब तक Insights Dashboard, कंटेंट शेड्यूलिंग और ट्रेंडिंग ऑडियो जैसे फीचर्स केवल Professional Mode यूजर्स इस्तेमाल कर सकते थे। इन टूल्स की मदद से क्रिएटर्स अपने पोस्ट की परफॉर्मेंस ट्रैक करते थे और फिर बेहतर प्लानिंग कर पाते थे। लेकिन अब Instagram ने शुरुआती स्तर पर ही इन सुविधाओं को आम पब्लिक अकाउंट्स तक पहुंचा दिया है।
ग्रोथ की राह होगी आसान
यह खासकर छोटे और उभरते क्रिएटर्स के लिए ज्यादे फायदेमंद साबित हो सकता है। पोस्ट को पहले से शेड्यूल करने की सुविधा और ऑडियंस डेटा तक पहुंच मिलने से यूजर्स अपने कंटेंट को अधिक व्यवस्थित तरीके से पेश कर सकेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर उनकी ग्रोथ की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
READ MORE- AI बदलेगा Shorts की पूरी दुनिया! आया जबरदस्त फीचर
कुछ फीचर्स अब भी एक्सक्लूसिव
हालांकि Instagram ने साफ किया है कि कुछ एडवांस विकल्प अभी भी Professional Mode यूजर्स के लिए सुरक्षित रहेंगे। कुछ टूल्स तभी अनलॉक होंगे, जब अकाउंट एक निश्चित फॉलोअर संख्या तक पहुंच जाएगा। जैसे, Trial Reels फीचर, जो कंटेंट को फॉलोअर्स से बाहर की ऑडियंस तक टेस्ट करने का मौका देता है।
READ MORE- अब Instagram बताएगा माता-पिता को टीन सर्च हिस्ट्री का खतरा!
1,000 फॉलोअर्स के बाद अगला डेग
यदि कोई यूजर 1,000 फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लेता है, तो उसके पास आगे के प्रोफेशनल फीचर्स अपनाने का विकल्प रहेगा। यानी Instagram अब यूजर्स को शुरुआत से ही प्रोफेशनल बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है। जो आगे चलकर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इस प्रकार देखें तो Instagram ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को क्रिएटर इकोनॉमी में शामिल करना चाहता है। इससे न केवल कंटेंट की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर यूजर एंगेजमेंट भी मजबूत होगा।
