Vivo Price 2026 : Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की कीमतें भारत में एक बार फिर बढ़ गई हैं। दोनों फोन के सभी मॉडल अब नई कीमतों के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हैं। इस बार कीमत में 4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।
Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G हुए महंगे, 4 हजार तक बढ़ी कीमत, खरीदने से पहले जानें नए दाम
Vivo T5x 5G की कीमत फिर बढ़ी
Vivo T5x 5G का 6GB + 128GB मॉडल अब 27,999 में मिलेगा। वहीं, 8GB + 128GB की कीमत 30,999 और 8GB + 256GB की कीमत 34,999 हो गई है। फोन साइबर ग्रीन, फ्यूजन रेड और स्टार सिल्वर रंग में आता है। इसे मार्च में ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी कीमत 24,999 हुई और अब कंपनी ने इसे फिर महंगा कर दिया है।
iQOO Z11x 5G भी हुआ महंगा
iQOO Z11x 5G का 6GB + 128GB मॉडल अब 24,999 का है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 और 8GB + 256GB की कीमत 30,999 हो गई है। यह फोन प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंग में आता है। लॉन्च के समय इसके मॉडल 18,999, 20,999 और 22,999 में उपलब्ध थे।
READ MORE: Apple iPhone Ultra: लाल फोल्डेबल की खबर पर लगा ब्रेक
दोनों फोन में मिलते हैं ये फीचर्स
Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल-HD+ LCD स्क्रीन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। दोनों फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग है। दोनों में 50MP मुख्य कैमरा, 2MP बोकेह कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं।
READ MORE: ‘Apple Watch Series 12’ में 2 बड़े हेल्थ फीचर्स, जानें डिटेल
कीमत बढ़ने की वजह क्या है?
कंपनियों ने कीमत बढ़ने के पीछे बढ़ती DRAM और NAND मेमोरी लागत को एक वजह बताया है। यानी अभी इन दोनों फोन को खरीदने वालों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
