ESDS Software IPO : 2 सितंबर को इस IPO का अलॉटमेंट होने वाला है। IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसका कुल सब्सक्रिप्शन 142.88 गुना रहा। रिटेल कैटेगरी में 41.68 गुना, QIB (Ex Anchor) में 274.97 गुना और NII कैटेगरी में 202.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
ESDS Software Solutions IPO आज देगा बड़ा सरप्राइज? 255 रुपये GMP और 59% लिस्टिंग गेन के अनुमान से बढ़ी उम्मीद
ESDS Software Solutions IPO Allotment आज
ESDS Software Solutions IPO के लिए निवेशकों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर संस्थागत निवेशकों ने इसमें जोरदार दिलचस्पी दिखाई। अब सभी की नजर आज होने वाले अलॉटमेंट पर है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर 3 सितंबर को क्रेडिट किए जाएंगे। जिनको शेयर नहीं मिलेंगे, उनका पैसा भी 3 सितंबर को वापस किया जाएगा।
ESDS Software Solutions IPO GMP से कितने मुनाफे की उम्मीद?
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, Investorgain पर ESDS Software Solutions IPO का GMP आज सुबह 255 रुपये था। IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 429 रुपये है। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 684 रुपये हो सकता है। यानी करीब 59.44% के लिस्टिंग गेन का अनुमान है। एक लॉट की कीमत 14,586 रुपये है। मौजूदा GMP के हिसाब से संभावित फायदा करीब 8,672 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, GMP अनऑफिशियल संकेतक है। इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है और यह लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं देता।
READ MORE: Dividend का मौका, आज खरीदें ये 33 शेयर
BSE पर ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट
- BSE पोर्टल पर जाकर Equity चुनें।
- IPO Allotment सेक्शन में जाएं।
- ESDS Software Solutions IPO चुनें।
- अपना PAN या IPO Application Number डालें।
- Search पर क्लिक करके स्टेटस देखें।
READ MORE: IREN शेयर 8% से ज्यादा गिरे, कंपनी को भारी नुकसान
रजिस्ट्रार की वेबसाइट से ऐसे देखें स्टेटस
ESDS Software Solutions IPO के रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाकर IPO Allotment सेक्शन खोलें। ड्रॉपडाउन में ESDS Software Solutions IPO चुनें। इसके बाद PAN या Client ID/DP डालें, कैप्चा भरें और Submit करें। शेयर 3 सितंबर को डीमैट खाते में आएंगे। IPO की लिस्टिंग 4 सितंबर को होगी।
