तहलका मचाने आ रहा Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन, लॉन्च कंफर्म!

6 mins read
6 views
Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन, लॉन्च कंफर्म!
Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन, लॉन्च कंफर्म!
February 2, 2026

TecnoPovaCurve2: मिडरेंज Smartphone मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका Tecno एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Tecno Pova Curve 2 के भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है। पिछले मॉडल की सफलता के बाद, इस नए स्मार्टफोन से उम्मीद की जा रही है कि यह डिजाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा। तो आइए जान लेते हैं इस अपकमिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Tecno Pova Curve 2 में मिल सकती है स्टाइल और पावर का कॉम्बिनेशन! कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, ट्रिपल कैमरा सेटअप सहित कई जबरदस्त फीचर्स…जानिए पूरी डिटेल।

लॉन्च की पुष्टि और दिखी डिजाइन

Tecno ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए Pova Curve 2 के नाम और लॉन्च की जानकारी साझा की है। कंपनी ने फोन के डिजाइन को टीज़ करते हुए बताया है कि इसमें ट्रायंगल शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन फरवरी महीने में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

READ MORE-  Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर पर फोकस

लीक रिपोर्ट्स काफी कुछ इशारा कर चुकी हैं। Tecno Pova Curve 2 को MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है, जो 2.5GHz तक की स्पीड देने में सक्षम है। खास बात यह है कि फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की भी पुष्टि हुई है।

RAM और बैटरी भी बढ़ियां

लिस्टिंग की माने तो अपकमिंग Pova Curve 2 में 12GB RAM हो सकती है। मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सरल होने की उम्मीद है। यह गेमिंग यूजर्स को आकर्षित कर सकता है। इसे हालही में TUV सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया, जहां इसकी बैटरी कैपेसिटी 7750mAh बताई गई। हो सकता है कंपनी इसे 8000mAh बैटरी के साथ भी पेश कर सकती है।

READ MORE-  iPhone रेंज में होगा फ्लिप मॉडल का धमाका

कैमरा और डिस्प्ले में प्रीमियम टच

टीज़र से यह साफ हो चुका है कि फोन में ट्रायंगल शेप कैमरा सेटअप होगा। 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। Curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है।

पुराने मॉडल से नया कितना अलग?

अगर Tecno Pova Curve 5G की बात करें, तो उसमें 5500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई थी। नए Pova Curve 2 में बैटरी साइज को काफी बढ़ाया जा रहा है। जिससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी इस बार लंबा बैकअप देने पर खास ध्यान दे रही है।

कुल मिलाकर कंपनी अब कीमत ही नहीं, डिजाइन और फीचर्स के दम पर मुकाबला करना चाहती है। लॉन्च के साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि कीमत और फीचर्स का बैलेंस इसे कितना पॉपुलर बनाता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

OnePlus 16 में होगा पावर का विस्फोट! 200MP कैमरा का भी खुलासा
Previous Story

OnePlus 16 में होगा पावर का विस्फोट! 200MP कैमरा का भी खुलासा!

क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें
Next Story

क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें

Latest from Gadgets

Don't Miss