Realme 16 5G: Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और नए AI फीचर्स के साथ आता है। खास बात इसका Selfie Mirror फीचर है, जो यूजर्स को रियर कैमरे से भी आसान सेल्फी लेने में मदद करता है।
दमदार 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16 5G लॉन्च हो गया है, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और खास Selfie Mirror टेक्नोलॉजी।
फोन की कीमत और उपलब्धता जानें
Realme 16 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।
- 8GB + 128GB की कीमत 31,999 रुपये
- 8GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये
- 12GB + 256GB की कीमत 36,999 रुपये
यह फोन Air Black और Air White कलर में आता है। इसकी बिक्री 5 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ऑफर्स में 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।
फोन का डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस फोन में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसके साथ 6050mm वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन गर्म नहीं होता। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।
READ MORE: भारत में पहली बार Selfie Mirror वाला फोन होने जा रहा है लॉन्च!
कैसा होगा फोन का कैमरा
Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। इसका सबसे खास फीचर Selfie Mirror है, जो रियर कैमरे के पास लगा होता है। इससे आप रियर कैमरे से फोटो लेते समय खुद को देख सकते हैं और बेहतर सेल्फी ले सकते हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो शानदार फोटो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है।
READ MORE: भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है Tecno Pova Lite 5G फोन!
फोन की बैटरी और सॉफ्टवेयर
इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसमें 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक Android अपडेट देने का वादा कर रही है।
