IPhone और Android से अलग-अलग पैसे वसूलता है OLA-Uber, भेजा नोटिस

3 mins read
713 views
iPhones
January 23, 2025

iPhones और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप में CCPA के माध्यम से Ola-Uber को नोटिस जारी किया है।

OLA Uber Fare Notice: Ola और Uber पर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे थे कि ये दोनों प्लेटफॉर्म Android यूजर्स से ज्यादा पैसे iPhone यूजर्स से वसूलते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये भी दावा किया था कि अगर एक जगह से दूसरी जगह के लिए कैब बुक की जाती है, तो iPhone पर दिखाया जाने वाला किराया Android से ज्यादा होता है। इस मामले में आज भारत सरकार के CCPA ने भारत की दो बड़ी कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

क्या कहना है प्रल्हाद जोशी का

मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज एक्स पर इस मामले की जानकारी दी है कि प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को CCPA के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। उनसे विभिन्न मोबाइल मॉडल iPhone और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप पर जवाब मांगा गया है।

आरोपी को नकारती आ रही हैं Ola-Uber

प्रह्लाद जोशी ने ‘उपभोक्ता शोषण के प्रति शून्य सहिष्णुता’ पर जोर दिया था और CCPA को ऐसे आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि, Ola और Uber दोनों ने मोबाइल फोन की आधार कीमतों में अंतर के आरोपों का लंबे समय से खंडन किया है और दोनों दावा करते रहे हैं कि कीमतों में अंतर अन्य कारणों से हो सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Data Dump
Previous Story

क्या है Data Dump, कैसे की सैफ अली खान के हमलावरों की पहचान?

Yoshua Bengio
Next Story

Yoshua Bengio की चेतावनी! यह टेक्नोलॉजी है बेहद खतरनाक

Latest from Phones

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए रखा है और मुख्य ध्यान iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल पर रखा है।  Apple ने iPhone Air के उत्पादन को घटाया है क्योंकि इसकी बिक्री कम रही, वहीं iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल की मांग बढ़ी है।  iPhone Air का उत्पादन कम  iPhone Air अब भारी कटौती का सामना कर रहा है। सप्लाई चेन स्रोतों ने बताया कि नवंबर में iPhone Air के ऑर्डर सितंबर के स्तर से भी 10 प्रतिशत से कम होंगे। सितंबर में 999 डॉलर में लॉन्च हुई iPhone Air की मोटाई केवल 5.6

Don't Miss