150 करोड़ की सुपरहिट मूवी Thaai Kizhavi अब OTT पर

150 करोड़ की सुपरहिट मूवी Thaai Kizhavi अब OTT पर

7 mins read
4 views
March 31, 2026

Thaai Kizhavi OTT: साउथ की सुपरहिट मूवी Thaai Kizhavi सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। यह उन लोगों के लिए बड़ी खबर है जो किसी कारणवश सिनेमाघरों तक पहुंच नहीं सके। लेकिन इस मूवी को हर हाल में देखना चाहते थे। तो आइए जानते हैं ओटीटी पर कब होने जा रही है रिलीज और क्या इस मूवी की खासियत।

Thaai Kizhavi अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार। जानें कब और कहां देखें Radikaa Sarathkumar की दमदार फिल्म।

ओटीटी Jio Hotstar पर रिलीज

बता दें कि Thaai Kizhavi राधिका सरथकुमार अभिनीत एक तमील ड्रामा है। जो अब चर्चित ओटीटी Jio Hotstar पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे शिवाकार्तिकेय प्रॉडक्शन ने निर्माण किया है। इस फिल्म ने अपनी कहानी और दमदार अभिनय के लिए काफी सुर्खियां बटोरी है। पिछले महीने बड़े पर्दे पर इसे रिलीज किया गया था। रिलीज होते इस मूवी ने धूम मचाकर रख दिया।

बिना बडे पुरूष स्टार के मूवी रही सफल

आमतौर पर हिट फिल्मों के नाम सुनकर ऐसा लगता है किसी मेल- फीमेल स्टार मिलकर जबरदस्त धमाल मचाया होगा लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक ऐसी मूवी है जिसमें कोई बड़े पुरूष स्टार नहीं है। इसके बावजूद इस मूवी ने शानदार कमाई की है। इसने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। जो यह दिखाता है कि अगर मूवी की कहानी और अभिनय दमदार हो तो दर्शकों के दिलों पर राज करने से उसे कोई नहीं रोक सकता है। यही वजह रही की फिल्म को काफी प्यार मिला है। जिन्होंने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है वो अब ओटीटी पर देख सकते हैं।

एक मजबूत महिला की कहानी

इस मूवी की कहानी एक बुजुर्ग महिला की इर्दगिर्द घूमती है। इस महिला का किरदार Radikaa Sarathkumar ने निभाया है। जिसका नाम Pavunuthaayi है। महिला के बेटे उसकी संपत्ति चाहते हैं। इसके लिए महिला पर काफी दबाव डालता है। लेकिन वह अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीना चाहती है। एक दिन वो लकवा की शिकार हो जाती है। अब बेटे को लगता है कि मां का छिपा खजाना उन्हें मिल ही जाएगा। लालच और तनाव इस फिल्म को और आकर्षित करता है।

READ MORE – OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

थाई किझावी 10 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। सिनेमाघरों में यह 27 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह घोषणा शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस द्वारा की गई थी। इसमें  सिंगमपुली, अरुल्डॉस, बाला सरवनन, मुनीशकांत, इलावरसु, जॉर्ज मैरीन और वेट्टई मुथुकुमार शामिल  ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है।

READ MORE – Microsoft ने Copilot को बनाया ज्यादा स्मार्ट, जानें नए AI फीचर

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं देती। यह समाज और परिवार की सच्चाई भी दिखाती है। खासकर एक महिला के आत्मसम्मान की कहानी इसे अलग बनाती है। यही वजह है कि इसे दर्शकों से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला। OTT पर भी यह फिल्म चर्चा में रहने वाली है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

समय के साथ नहीं बदली स्किल तो जॉब गई, AI दे रहा यही संकेत!
Previous Story

समय के साथ नहीं बदली स्किल तो जॉब गई, AI दे रहा यही संकेत!

Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क
Next Story

अब Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क

Latest from Latest news

Don't Miss