Daadi Ki Shaadi’

कपिल-नीतू की ‘Daadi Ki Shaadi’, Netflix पर देखें

5 mins read
30 views
July 3, 2026

अगर आप Daadi Ki Shaadi थिएटर में नहीं देख पाए, तो Netflix पर अब घर बैठे देखें, जानिए फिल्म की कहानी और OTT रिलीज की पूरी डिटेल।

OTT Release India: ‘Daadi Ki Shaadi’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फैमिली कॉमेडी फिल्म 3 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाने के बाद अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

Netflix पर देखें Daadi Ki Shaadi

Netflix India ने सोशल मीडिया पर फिल्म की OTT रिलीज का ऐलान किया। पोस्ट के साथ लिखा गया, ‘Save the date! Daadi Ki Shaadi जल्द होने वाली है.’ अब दर्शक इस फिल्म को घर बैठे कभी भी देख सकते हैं। यह फिल्म नीतू कपूर और कपिल शर्मा की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी है। साथ ही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 72 साल की विधवा विमला आहूजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिमला में अकेली रहती हैं। अचानक सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी की खबर फैल जाती है। इसके बाद पूरा परिवार शिमला पहुंच जाता है और यहीं से शुरू होती है हंसी, भावनाओं और रिश्तों से भरी कहानी। फिल्म परिवार, पीढ़ियों के सोच के अंतर और रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है।

READ MORE: Aashram 4: बाबा निराला की वापसी, इस बार कौन खोलेगा उसके काले राज?, VIDEO

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है। इसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सदिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी, आर. शरतकुमार, योगराज सिंह, तेजस्विनी कोल्हापुरे, अदिति मित्तल, दीपक दत्ता और निकहत खान हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

READ MORE: VIDEO: जिंदा रहना है तो दरवाजा मत खोलना… कमजोर दिल वाले रहें दूर

अगर आप सिनेमाघरों में Daadi Ki Shaadi नहीं देख पाए थे, तो अब Netflix पर इसे देख सकते हैं। परिवार के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल कहानी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म अच्छा विकल्प हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon-ने-390-सैटेलाइट-भेजे,-Starlink-की-बढ़ी-चुनौती
Previous Story

Amazon ने 390 सैटेलाइट भेजे, Starlink की बढ़ी चुनौती

AI Education India
Next Story

अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Latest from Entertainment