रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार क्यों फिसला? आसान बिन्दुओं में जानिए यहां

रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार क्यों फिसला? आसान बिन्दुओं में जानिए यहां

9 mins read
1.8K views
November 27, 2025

Stock Marke: शेयर बाजार ने गुरुवार को जबरदस्त तेजी के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ। लेकिन रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचते ही माहौल अचानक बदल गया। शुरुआती रफ्तार को देख थोड़ी देर के लिए निवेशकों के लिए उत्साह भरा रहा। Nifty- Sensex दोनों ने नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया। हालांकि रिकार्ड ऊंचाईयों के छूने के बाद कुछ ही देर में डेंजर जोन में भी पहुंच गया। बाद में फिर से बढ़त बनाई लेकिन उस रिकार्ड को नहीं छू सकी जिसका निवेशक इंतजार कर रहे थे। आखिर वो कौन सी वजहें थीं, जिन्होंने इंडेक्स को रिकॉर्ड हाई से नीचे खींच लिया? आइए क्रमवार समझते हैं कि बाजार की इस अचानक ठहर गई रैली के पीछे क्या-क्या संकेत छिपे हैं।

रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार क्यों फिसला? जानिए किन 5 बड़ी वजहों ने सेंसेक्स–निफ्टी की रफ्तार रोकी और निवेशकों का मूड बदल दिया।

1. उच्चतम पर तेज मुनाफावसूली का दबाव

दिन की धमाकेदार शुरुआत के बाद जैसे ही इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे, ट्रेडरों ने एकदम फुर्ती से मुनाफावसूली शुरू कर दी। अगले हफ्ते होने वाली RBI की पॉलिसी मीटिंग और अमेरिका की टैरिफ डील को लेकर बना संशय निवेशकों को पहले से ही सतर्क बनाए हुए था। निचले स्तरों पर खरीदारी की रणनीति जारी थी, जिससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली और तेज दिखाई दी। नतीजा यह हुआ कि शुरुआती उछाल के बाद लगभग सभी सेक्टर दबाव में आ गए, सिवाय बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स के, जिन्होंने कुछ हद तक मजबूती बनाए रखी।

READ MORE- SpaceX ने किए 105 मिलियन डॉलर के Bitcoin ट्रांसफर

2. डेरिवेटिव्स एक्सपायरी का झटका

मासिक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी होने की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया। एक्सपायरी के दिन आमतौर पर वॉल्यूम बढ़ते ही हैं और क्लोजिंग के पास बाजार अचानक तेज मूवमेंट दिखाता है। आज भी ठीक वैसा ही माहौल रहा और इंडेक्स बार–बार दिशा बदलते नज़र आए।

3. टेक्निकल संकेतों ने भी रैली को रोका

टेक्निकल चार्ट भी तेज बढ़त के पक्ष में नहीं थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाज़ार की संरचना मजबूत जरूर है, लेकिन छोटी अवधि में तेजी सीमित हो सकती है। Mehta Equities के प्रशांत तापसे ने साफ कहा कि मौजूदा स्तर पर नए सौदों की बजाय मुनाफावसूली करना ज्यादा बेहतर विकल्प है।मार्केट एक्सपर्ट आशीष बहेती ने भी 26100 के स्टॉप लॉस की सलाह दी थी, जो इस बात का संकेत है कि बाजार अभी अलर्ट मोड में है और आक्रामक खरीदारी जोखिम भरी हो सकती है।

READ MORE- अब अंतरिक्ष में भी होगा AI एंट्री!…जानिए कैसे और कब तक है संभव

4. मिडकैप–स्मॉलकैप का दबाव इंडेक्स पर भारी

भले ही निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड बनाते दिखे, लेकिन बाजार की असली तस्वीर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने दिखा दी। कई छोटे शेयर अभी भी सुधार या संवेदनशील ज़ोन में हैं। तापसे के अनुसार, जब तक कंपनियों की कमाई, वैश्विक परिस्थितियां और घरेलू भागीदारी में स्थिरता नहीं आती, तब तक व्यापक रैली की संभावना कम है। यही वजह है कि इंडेक्स में दिखी शुरुआती रौनक टिक नहीं पाई और बाजार फिसल गया।

5. रुपये की कमजोरी ने बढ़ाया दबाव

भारतीय रुपया लगातार कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तरों के करीब पहुंच गया है। कमजोर मुद्रा विदेशी निवेशकों का भरोसा घटाती है और घरेलू बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर डालती है। इस वजह से भी बाजार का मूड बिगड़ता दिखा।

आनेवाले दिनों में बाजार का संकेत

SBI Securities के Sudeep Shah की माने तो निफ्टी के लिए 26250–26300 का स्तर अभी एक बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर इंडेक्स इसे मजबूती से पार कर लेता है तो 26500 और उसके बाद 26800 तक की रैली देखने को मिल सकती है। वहीं नीचे की ओर 26100–26050 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। जब तक बाजार इन स्तरों को स्पष्ट रूप से नहीं तोड़ता या पार नहीं करता, तब तक निवेशकों के लिए सावधानी के साथ ट्रेड करना ही उचित होगा और अनावश्यक तेजी का पीछा करने से बचना चाहिए।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI ने Mixpanel से जुड़ी सुरक्षा घटना की पुष्टि की
Previous Story

OpenAI ने Mixpanel से जुड़ी सुरक्षा घटना की पुष्टि की

- कैथी वुड का दावा, AI और क्रिप्टो में जल्द आएगी तरलता की बहार, देखें VIDEO
Next Story

कैथी वुड का दावा, AI और क्रिप्टो में जल्द आएगी तरलता की बहार, देखें VIDEO

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss