Google Pay, PhonePe और Paytm में बिना PIN डाले होगा पेमेंट, जानें फीचर कैसे करें ON?

Google Pay, PhonePe और Paytm में बिना PIN डाले होगा पेमेंट, जानें फीचर कैसे करें ON?

4 mins read
979 views
October 10, 2025

UPI Payments Without PIN: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और RBI ने एक नया UPI पेमेंट फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर बिना PIN डाले पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर से डिजिटल पेमेंट तेज, आसान और सुरक्षित होगा। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स पर अब फेस रेकॉग्निशन या फिंगरप्रिंट से पेमेंट संभव होगा।

NPCI और RBI का नया बायोमेट्रिक UPI फीचर डिजिटल लेन-देन को और आसान बनाता है, जिसमें फेस रेकॉग्निशन और फिंगरप्रिंट से पेमेंट की सुविधा होगी।

फीचर की खास बातें

नया बायोमेट्रिक UPI फीचर यूजर्स को अपनी बायोमेट्रिक पहचान के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देगा इसके लिए उन्हें UPI PIN डालने की कोई जरूरत नहीं होगी। NPCI ने इसे स्मार्टग्लासेज के साथ भी कम्पैटिबल बनाया है जिससे पहनने वाली टेक्नोलॉजी से भी पेमेंट किया जा सकेगा।

READ MORE: PhonePe लाया नया स्मार्ट स्पीकर, मिलेंगी 21 भाषा

कैसे काम करेगा बायोमेट्रिक UPI

यह फीचर शुरुआत में 5,000 तक के पेमेंट के लिए उपलब्ध होगा जो डेली यूज के लिए काफी उपयुक्त है। इस फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका काफी आसान है।

  • Google Pay, PhonePe या Paytm ऐप खोलें।
  • रिसीवर का कॉन्टैक्ट चुनें या QR कोड स्कैन करें।
  • पेमेंट राशि डालें और बैंक अकाउंट चुनें।
  • PIN डालने की बजाय बायोमेट्रिक विकल्प चुनें।
  • ऐप आपके आधार से लिंक बायोमेट्रिक पहचान वेरिफाई करेगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा।

READ MORE: Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स ध्यान दें, आज से लागू हुए नए नियम

कब मिलेगा यह फीचर

NPCI ने बताया है कि यह फीचर सबसे पहले Android डिवाइस पर आएगा। इसके बाद iOS यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

यह नया बायोमेट्रिक UPI फीचर डिजिटल भुगतान को और भी आसान, तेज और सुरक्षित बनाने में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

जैक डॉर्सी ने बिटकॉइन लेनदेन के लिए छोटे कर छूट की मांगी मांग

Deutsche Bank रिपोर्ट: 2030 तक केंद्रीय बैंक रख सकते हैं बिटकॉइन रिजर्व में
Next Story

Deutsche Bank रिपोर्ट: 2030 तक केंद्रीय बैंक रख सकते हैं बिटकॉइन रिजर्व में

Latest from Digital Payment

Don't Miss