TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: जीरो टॉलरेंस के बीच सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

7 mins read
177 views
April 13, 2026

TCS Nashik CaseTata Consultancy Services ने नासिक   में उत्पीड़न के आरोपी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। IT की दिग्गज कंपनी TCS ने कहा है कि जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें तब तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। जब तक उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती। इस मामले पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे है। बता दें कि शुरुआत एक महिला की शिकायत से हुई। उसने एक सहकर्मी पर शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने का आरोप लगाया। जांच शुरू हुई तो मामला बढ़ता गया। एक-एक कर कई महिलाएं सामने आईं। कुल आठ महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए। इससे यह मामला एक बड़े नेटवर्क की तरह सामने आया।

TCS नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कंपनी ने आरोपित कर्मचारियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

कार्यस्थल की सुरक्षा पर सवाल

महिलाओं ने कई गंभीर आरोप लगाए। इनमें छेड़छाड़, आपत्तिजनक टिप्पणियां और Body Shaming शामिल हैं। कुछ ने पीछा करने की भी बात कही। यह सब लंबे समय तक चलता रहा। लेकिन संस्थान की सुरक्षातंत्र इसे भांप तक नहीं पाई। इससे साफ है कि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर थी। नियम तो थे, लेकिन उनका पालन सही से नहीं हुआ। पीड़ित महिला ने पहले भी शिकायत की थी। उसने एक वरिष्ठ अधिकारी से मदद मांगी थी। लेकिन आरोप है कि शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उसमे मदद के बजाए उत्पीड़न का बढ़ावा ही दिया। समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़े। जो कंपनी के आंतरिक सिस्टम पर बड़ा सवाल कर रही है।

READ MORE- Mythos AI का अलर्ट बैंकिंग! सिस्टम पर मंडरा रहा डिजिटल खतरा

पुलिस की कार्रवाई से खुली सच्चाई

जांच के दौरान पुलिस ने खास रणनीति अपनाई। महिला पुलिसकर्मियों को गुप्त रूप से ऑफिस भेजा गया। वहां एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद जांच और तेज हुई। 40 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे केस को मजबूत बनाने की कोशिश हो रही है। जांच में कुछ और गंभीर आरोप भी सामने आए। इनमें धार्मिक दबाव और खान-पान को लेकर मजबूरी शामिल है। कुछ महिलाओं ने जबरन गैर-शाकाहारी खाना खिलाने की बात कही। बहरहाल, इस चौकानेंवाले मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कर्मचारियों में आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रज़ा मेमन, तौसीफ अत्तार और दानिश शेख शामिल हैं। इनमें एक एचआर मैनेजर भी शामिल है।

READ MORE-  क्या आपने WhatsApp का यह ‘हिडन फीचर’ इस्तेमाल किया है?

कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए चेतावनी

यह घटना ने टेक कंपनियों के कल्चर पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी द्वारा सिर्फ पॉलिसी बनाना काफी नहीं है। उसका सख्ती से पालन करवाना भी जरूरी है। कंपनियों को अपने सिस्टम मजबूत करने होंगे। कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। TCS ने आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है। कंपनी जांच में सहयोग कर रही है। लेकिन असली चुनौती अब भरोसा बहाल करना है। कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल देना होगा। तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss