सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट ने बड़े स्तर पर छंटनी का किया ऐलान

Sony में नौकरी पर संकट! सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

7 mins read
6 views
April 8, 2026

Sony Pictures layoffs 2026: मनोरंजन जगत में तेजी से बदलते माहौल के बीच टेलीविजन जगत के बेताज बादशाह Sony Pictures Entertainment ने बड़े स्तर पर  टीम को पुनर्गठन का निर्णय लिया है। इसके तहत कंपनी दुनिया भर में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। जिससे यह साफ है कि बदलते दौर में Hollywood अब एक नए बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से।

सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट ने बड़े स्तर पर छंटनी का किया ऐलान…जानिए इसके पीछे की वजह और आगे की रणनीति डिटेल्स में।

नई लीडरशिप के साथ नया विज़न पर काम

कंपनी के नए CEO Ravi Ahuja इस परिवर्तन की अगुवाई कर रहे हैं। उनका ध्यान कंपनी को ज्यादा चुस्त, तेज और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। उनका मानना है कि मौजूदा दौर में टिके रहने के लिए सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि स्मार्ट टीम भी जरूरी है। उन्होंन यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सिर्फ लागत कम करने के लिए नहीं कामकाज के तौर तरीके को बदलने के लिए लिया है।

युवा दर्शक और फ्रेंचाइज़ कंटेंट

इससे तीन सेक्टर अधिक प्रभावित हो सकते हैं। फिल्म, टीवी और कॉर्पोरेट। यानी कंपनी ग्रोथ से लेकर दर्शोंक अपनी पहुंच बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ काम में लगी है। जिसका असर आनेवाले दिनों में देखने को मिल सकता है। अब कंपनी पारंपरिक फिल्मों से हटकर फ्रेंचाइज़ आधारित कंटेंट और युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सुपरहीरो, एनीमे और गेम्स पर आधारित कहानियां अब Sony की प्राथमिकता बनती जा रही हैं। क्योंकि यही कंटेंट आज के दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है।

READ MORE- अब 5 नहीं 4 दिन काम! AI के दौर में बदल जाएगी नौकरी और कमाई का गणित

YouTube और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ा दांव

इसके अलाने कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के अधिक झुकाव को देखते हुए YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। आज का दर्शक टीवी और थिएटर से हटकर मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देख रहा है। यही वजह है कि Sony  इसे इस्तेमाल कर भुनाने की कोशिश में है। कंपनी अपने विभिन्न विभागों को मिलाना चाहती है। इससे काम करना काफी सरल हो सकता है। गेम शो और नॉन-फिक्शन टीवी यूनिट को एक साथ जोड़ना इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

READ MORE-  नहीं छीनेगा नौकरी, लेकिन धीमी कर देगा भर्ती की रफ्तार

Spider-Man से मिली रणनीति की ताकत

बता दें कि Sony की रणनीति में फ्रेंचाइज़ का अहम रोल है। जिसका सबसे बड़ा जिता जागता उदाहरण Spider-Man: No Way Home है। इस फिल्म ने करीब 1.9 बिलियन डॉलर की कमाई कर यह साबित किया कि स्थापित किरदार और ब्रांड आज भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा भरोसेमंद हैं। इसका दूसरा पहलु यह भी है कि आजकल हॉलीवुड में प्रोडक्शन लागत बढ़ रही है, थिएटर रिलीज कम हो रही है। प्रतिस्पर्धा भी काफी तेज हो गई है। ऐसे में हर बड़ी कंपनी को अपने मॉडल में बदलाव करना पड़ रहा है।

अब तो आने वाले समय ही बताएगा कि इससे कंपनी को क्या फायदा होगा। लेकिन कंपनी बदलते दौर में बदलाव को अपनाया यह अपनेआप में बड़ी बात है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा
Previous Story

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

भारत में AI स्टार्टअप फंडिंग 2025 में 277% बढ़ी
Next Story

भारत का AI जलवा: 277% बढ़ी फंडिंग, दुनिया भर के निवेशकों की नजर

Latest from Entertainment

Don't Miss