realme c100x india launch

पावर के मामले में सबको पछाड़ेगा Realme C100x, लीक हुई बैटरी और फीचर्स

6 mins read
7 views
April 25, 2026

Realme C100x specifications: बजट स्मार्टफोन में हलचल मचाने के लिए Realme अपना एक नया पावरहाउस Realme C100x लॉन्च करने की तैयारी में है। यूरोप के सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखने के बाद, अब मशहूर टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजारों में एंट्री मारनेवाला है। यानी ग्लोबल डेब्यू के तुरंत बाद कंपनी के लिए नया लॉन्चिंग ठिकाना भारत बना है।

क्या आपने देखा Realme C100x का नया अवतार? पिल-शेप्ड कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ आ रहा है नया Realme फोन।

शानदार डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले

​लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीरों से फोन के लुक का खुलासा हो गया है। इस नए मॉडल में एक फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। जिसमें सेल्फी के लिए वॉटर-ड्रॉप नॉच स्टाइल मिलेगा। फोन के पीछे की तरफ एक पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।  जिसमें दो कैमरे और बगल में एक LED फ्लैश लाइट दी गई है। इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन होने की उम्मीद है। ये मोटे बेजल्स के साथ आएगी।

बैटरी और चार्जिंग ऐसा जो चलेगा हफ्तों तक!

​इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ होने वाली है। ताजा लीक्स के मुताबिक, इस नए मॉडल में 8,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे रही है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है। खास करने उनके लिए जो बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं।

READ MORE- Oppo Find X9 सीरीज के नए फोन लॉन्च! जानें फीचर्स

रैम, स्टोरेज और खास फीचर्स

​लीक हुई जानकारी के अनुसार, यह फोन दो बेहतरीन कलर्स, डीपब्लू टाइड और गोल्डन कोस्ट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज के मोर्चे पर यूजर्स को दो विकल्प मिल सकते हैं। 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और दूसरा 6GB रैम + 256GB स्टोरेज। इसके अलावा, रिटेल बॉक्स से यह भी संकेत मिला है कि इसमें NFC सपोर्ट होगा, जो कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में मदद करेगा। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन्स दिए गए हैं।

READ MORE- 10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!

सॉफ्टवेयर और अनुमानित कीमत

​सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन काफी एडवांस हो सकता है। चर्चा है कि यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ शिप किया जाएगा। कीमत की बात करें तो टिपस्टर का मानना है कि भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। किफायती दाम में इतनी बड़ी बैटरी इसे बजट सेगमेंट का किंग बना सकती है।

​फिलहाल, रियलमी  ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन जिस तरह से इसके बॉक्स और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इससे साफ है कि इसकी लॉन्चिंग अब बस कुछ ही दिनों में हो जाएगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

the kerala story 2 ott release date
Previous Story

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही ‘द केरल स्टोरी 2’, इस दिन खत्म होगा इंतज़ार!

Meta Instants App लॉन्च
Next Story

Meta Instants App लॉन्च: Snapchat और BeReal को टक्कर देगा नया फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म

Latest from Gadgets

Don't Miss