PS5 की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव

गेमर्स को बड़ा झटका, जानें PS5 और PS5 Pro की नई कीमत

5 mins read
1 views
March 28, 2026

PS5 Global Price Update: Sony ने एक बार फिर अपने PlayStation हार्डवेयर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार बढ़ोतरी पहले से ज्यादा तेज मानी जा रही है। कंपनी ने साफ किया है कि PS5, PS5 Pro और PlayStation Portal Remote Player की नई कीमतें 2 अप्रैल से लागू होंगी। यह जानकारी PlayStation Blog पर दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले भी पिछले साल कीमतों में बदलाव किया गया था। अब लॉन्च प्राइस और मौजूदा कीमत के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।

PS5 की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, Sony ने ग्लोबल लेवल पर बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला आर्थिक दबाव और बढ़ती लागत के कारण लिया गया है।

ग्लोबल लेवल पर बढ़ी कीमतें

Sony ने बताया कि यह फैसला वैश्विक आर्थिक दबाव के कारण लिया गया है। Sony Interactive Entertainment की इसाबेल टोमाटिस ने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति में लगातार दबाव को देखते हुए हमने PS5, PS5 Pro और PlayStation Portal की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

READ MORE: GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro

नई कीमत

  • PS5 की कीमत अब अमेरिका में 649.99 डॉलर
  • PS5 Digital Edition: 599.99 डॉलर
  • PS5 Pro: 899.99 डॉलर
  • PlayStation Portal: 249.99 डॉलर

लॉन्च कीमत की तुलना में PS5 अब लगभग 150 डॉलर महंगा हो गया है। PS5 Pro की कीमत भी पहले की तुलना में काफी ऊपर चली गई है।

Sony का बयान और वजह

Sony ने माना कि यह फैसला यूजर्स के लिए आसान नहीं होगा। कंपनी ने कहा हमें पता है कि कीमतों में बदलाव हमारी कम्युनिटी को प्रभावित करता है, लेकिन यह जरूरी कदम है ताकि हम आगे भी हाई-क्वालिटी और इनोवेटिव गेमिंग अनुभव दे सकें। हालांकि, कंपनी ने पूरी लागत का विवरण नहीं दिया, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती कीमतें बड़ी वजह हैं। साथ ही AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग ने भी हाई-परफॉर्मेंस चिप्स की कीमतें बढ़ा दी हैं।

READ MORE: गेमर्स के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगा GTA V का FREE गिफ्ट!

भारत में क्या असर होगा?

अभी तक Sony India ने किसी कीमत बदलाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन आमतौर पर ग्लोबल कीमतों का असर कुछ समय बाद भारतीय बाजार में भी दिखता है। ऐसे में PS5 Disc और Digital Edition की कीमतें भारत में भी बढ़ सकती हैं। PS5 Pro अभी भारत में उपलब्ध नहीं है। अगर आप PS5 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऑफर बदल सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Google TV में Gemini AI के नए फीचर्स टीवी हुआ और स्मार्ट...लाइव स्पोर्ट्स स्कोर
Previous Story

Gemini ने किया कमाल! अब TV पर ही लाइव स्कोर

Latest from Gadgets

Don't Miss