Ledger-अब-न्यूयॉर्क-से-करेगी-दुनिया-पर-राज

Ledger अब न्यूयॉर्क से करेगी दुनिया पर राज!

6 mins read
87 views
March 21, 2026

Crypto Security Company: फ्रांस की मशहूर डिजिटल एसेट सिक्योरिटी कंपनी Ledger ने दो बड़े ऐलान किए हैं। पहला कंपनी ने जॉन एंड्रूज को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। दूसरा कंपनी ने न्यूयॉर्क सिटी में अपना पहला डेडिकेटेड ऑफिस खोला है। यह दोनों ऐलान गुरुवार को एक साथ किए गए।

फ्रांस की डिजिटल एसेट कंपनी Ledger ने जॉन एंड्रूज को नया CFO बनाया और न्यूयॉर्क में पहला ऑफिस खोला, जानिए कंपनी की अमेरिका में विस्तार की पूरी रणनीति।

कौन हैं जॉन एंड्रूज?

जॉन एंड्रूज इससे पहले Circle कंपनी मेंहेड ऑफ कैपिटल मार्केट एंड इन्वेस्टर रिलेशनल के पद पर काम कर चुके हैं। उनके पास कॉर्पोरेट फाइनेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज में 25 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस है। वो कई बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें सलाह दे चुके हैं। Ledger में उनकी मुख्य जिम्मेदारी अमेरिका में कंपनी की विस्तार योजना को आगे बढ़ाना है क्योंकि अमेरिका Ledger का सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट है।

READ MORE: क्रिप्टो दुनिया में नया हैक, DBXen से 150K डॉलर गायब

न्यूयॉर्क ऑफिस क्यों है खास?

इस ऑफिस को खोलना एक बहु-मिलियन डॉलर के निवेश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करना है। यहां दर्जनों नई नौकरियां बनाई जाएंगी, खासकर एंटरप्राइज और मार्केटिंग विभाग में। यह ऑफिस Ledger Enterprise का मुख्य केंद्र बनेगा, जो बैंकों, एसेट मैनेजर्स, कस्टोडियन्स और स्टेबलकॉइन जारी करने वालों को डिजिटल एसेट इंफ्रास्ट्रक्चर अपनाने में मदद करता है।

Ledger के चेयरमैन और CEO पास्कल गौथियर ने कहा कि यह नियुक्ति कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ के लिए जरूरी थी। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क ऑफिस Ledger Enterprise को दुनिया के सबसे बड़े फाइनेंशियल हब के केंद्र में ला खड़ा करेगा।

READ MORE: JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप

कंपनी की ताकत और आगे की योजना

Ledger दुनिया की 20% से ज्यादा क्रिप्टो और रिटेल निवेशकों के 30% से ज्यादा डॉलर स्टेबलकॉइन सुरक्षित रखती है। कंपनी 165 से ज्यादा देशों में 80 लाख से अधिक डिवाइस बेच चुकी है। 2023 में कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 अरब डॉलर थी और कंपनी का रेवेन्यू सैकड़ों मिलियन डॉलर में है।

CEO गौथियर पहले भी न्यूयॉर्क में IPO या नई फंडिंग राउंड की बात कर चुके हैं। इसके अलावा कंपनी NBA की टीम सैन एंटोनियो स्पर्स के साथ मल्टी-ईयर पार्टनरशिप भी कर चुकी है। न्यूयॉर्क ऑफिस का उद्घाटन इवेंट 23 मार्च को होगा, जिसमें डिजिटल एसेट इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल होंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google के AI डिजाइन टूल की एंट्री से बाजार में बढ़ी बेचैनी
Previous Story

Google के AI डिजाइन टूल की एंट्री से बाजार में बढ़ी बेचैनी

बच्चों से लेकर कारोबार तक: ट्रंप का नया AI प्लान बदलेगा सब कुछ!
Next Story

बच्चों से लेकर कारोबार तक: ट्रंप का नया AI प्लान बदलेगा सब कुछ!

Latest from Latest news

Don't Miss