अपनी ‘बिकिनी’ फोटो देख पहली बार बोले Elon Musk

5 mins read
432 views
January 5, 2026

Elon Musk On Grok AI: X के मालिक एलन मस्क ने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति X पर मौजूद AI सेवा Grok का इस्तेमाल करके अवैध या गैरकानूनी कंटेंट बनाता है, तो उसे वही सजा मिलेगी जो सीधे ऐसे कंटेंट को अपलोड करने पर मिलती है। मस्क का यह बयान भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के एक दिन बाद आया है।

Grok AI से बने आपत्तिजनक कंटेंट पर एलन मस्क ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि X पर अवैध कंटेंट बनाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।

सरकार ने X को दिया सख्त आदेश

भारत सरकार ने X को निर्देश दिया है कि वह तुरंत Grok AI के जरिए बनाए गए सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट को हटाए। मंत्रालय ने साफ कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कंपनी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

READ MORE: Elon Musk ने पहनी बिकिनी… देखें PHOTO

‘AI नहीं, यूजर जिम्मेदार हैं’

एलन मस्क ने कहा कि Grok से अवैध कंटेंट बनाना, खुद अवैध कंटेंट अपलोड करने जैसा ही है। उन्होंने यह भी समझाया कि Grok को दोष देना गलत है। मस्क के मुताबिक, यह ऐसा है जैसे किसी गलत लिखावट के लिए कलम को दोष देना। AI वही करता है, जो यूजर उससे करवाता है इसलिए जिम्मेदारी पूरी तरह यूजर्स की है।

आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बढ़ी चिंता

हाल के समय में X पर Grok AI के जरिए महिलाओं और नाबालिगों की बिना सहमति के बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने की शिकायतें बढ़ी हैं। इसी वजह से सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

READ MORE: ‘Elon Musk जल्द मरने वाले हैं…, देखें Video

72 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश

सरकारी आदेश में कहा गया है कि कुछ लोग Grok AI का गलत इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बना रहे हैं और उनके जरिए अश्लील व अपमानजनक कंटेंट फैला रहे हैं। मंत्रालय ने X से आदेश जारी होने के 72 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

कानून के पालन पर सरकार की नजर

सरकार ने बताया कि उसे जनता और संसदीय सदस्यों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि X पर मौजूद कुछ कंटेंट अश्लीलता और नैतिकता से जुड़े भारतीय कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

itel zeno 20 max india launch
Previous Story

Samsung, Lava को टक्कर देगा! Zeno 20 Max…कम दाम बंपर काम

Next Story

WhatsApp Web डिसाइड करेगा आपकी चैट टाइमिंग

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss