Elon Musk ने पहनी बिकिनी...

Elon Musk ने पहनी बिकिनी… देखें PHOTO

6 mins read
268 views
January 2, 2026

Grok AI Misuse: AI टूल Grok को लेकर देश में चिंता तेजी से बढ़ रही है। X पर Grok के जरिए महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में बदलने के मामलों ने सरकार का ध्यान खींचा है। अब इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने के संकेत मिल रहे हैं।

AI Grok के जरिए महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाए जाने पर सरकार सख्त हुई है। सोशल मीडिया कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए नए कानून पर विचार किया जा रहा है।

सरकार क्यों हुई सतर्क

एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि AI टूल्स का ऐसा दुरुपयोग साफ दिखाता है कि सोशल मीडिया को नियंत्रित करने के लिए मजबूत कानून जरूरी है। उन्होंने बताया कि संसदीय समिति पहले ही सोशल मीडिया रेगुलेशन के लिए सख्त कानून की सिफारिश कर चुकी है और सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। फिलहाल, सरकार ने इस मामले में एक एडवाइजरी भी जारी की है।

कैसे हो रहा है Grok का गलत इस्तेमाल

X पर कुछ यूजर्स Grok से महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों को अश्लील रूप में बदलने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद ये तस्वीरें बिना इजाजत शेयर की जा रही हैं। यह न सिर्फ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि उनकी प्राइवेसी का भी गंभीर उल्लंघन है।

READ MORE: Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia, Wikipedia को मिलेगी चुनौती

प्रियंका चतुर्वेदी का कड़ा रुख

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने उठाया है। उन्होंने 2 जनवरी को लिखे पत्र में कहा कि Grok ऐसे अनुरोधों को मानकर महिलाओं के निजता अधिकार का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने इसे अनैतिक के साथ-साथ आपराधिक भी बताया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी

मंत्री ने साफ कहा कि ऑनलाइन कंटेंट की जिम्मेदारी केवल यूजर्स की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी है। जो कंपनियां ऐसे कंटेंट को होस्ट और फैलने देती हैं, उन्हें भी जवाबदेह होना होगा।

READ MORE: Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड

Grok का जवाब और नया विवाद

Grok की ओर से कहा गया है कि उसने दुरुपयोग रोकने के लिए सुरक्षा उपाय कड़े किए हैं और इमेज बनाने वाले फीचर को छिपा दिया है। हालांकि, विवाद तब और बढ़ गया जब X के मालिक एलन मस्क ने खुद अपनी AI से बनी तस्वीर साझा की। यह मामला अब AI, महिलाओं की सुरक्षा और ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर एक बड़ी बहस बन चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

samsung 20000mah battery phone leak
Previous Story

बाप रे! फोन में बैटरी नहीं पॉवरहाउस ला रहा Samsung…आप भी जानिए फटाफट

motorola-x70-air-pro leaks
Next Story

iPhone Air की बादशाहत खतरे में! Motorola ला रहा है ट्रिपल कैमरा वाला फोन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss