Elon Musk On Population Crisis: Tesla के सीईओ एलन मस्क अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर घटती आबादी पर चिंता जताते हुए बहस छेड़ दी है। मस्क का मानना है कि दुनिया को सबसे बड़ा खतरा बढ़ती आबादी से नहीं बल्कि घटती आबादी से है। बता दें कि वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कम होती जनसंख्या भविष्य में अर्थव्यवस्था और सभ्यता दोनों के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकती है।
एलन मस्क ने फिर से घटती आबादी पर चिंता जताई है। एक पाकिस्तानी शख्स के वायरल वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया ने बहस छेड़ दी है।
X पर हो रहा वीडियो वायरल
दरअसल, X पर डेनमार्क का एक वीडियो वायरल हुआ है जिस पर मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स स्थानीय निवासी से बहस करता दिखाई दे रहा है। वह कहता है कि ‘हमारे पांच बच्चे हैं और तुम्हारे सिर्फ एक या दो। अगले 10 से 15 सालों में इस देश में स्थानीय लोगों से ज्यादा पाकिस्तानी होंगे। उसने आगे कहा कि ऐसा कई देशों में पहले ही हो चुका है और डेनमार्क में भी यही होगा।’
His math is correct https://t.co/qkDGY4vw2n
— Elon Musk (@elonmusk) August 31, 2025
क्या बोले मस्क?
मस्क ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि “उसका गणित सही है।” यानी उन्होंने साफ कर दिया है कि जनसंख्या के लिहाज से उस पाकिस्तानी व्यक्ति की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मस्क के अनुसार, अधिकतर लोग सोचते हैं कि दुनिया में आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन हकीकत इसके उलट है।
जापान, दक्षिण कोरिया, इटली और पूर्वी यूरोप के कई देशों में जन्म दर इतनी कम हो गई है कि वहां की जनसंख्या लगातार घट रही है। इसका सीधा असर कार्यबल और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। मस्क का कहना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो न केवल आर्थिक विकास रुक जाएगा बल्कि पूरी सभ्यता भी खतरे में पड़ सकती है।
READ MORE: SpaceX ने आखिरी मिनट पर क्यों रोका Starship का टेस्ट
WazirX की वापसी की उम्मीद, कोर्ट की मंजूरी का इंतजार
कुल मिलाकर, एलन मस्क का संदेश यह है कि दुनिया को घटती जनसंख्या के खतरे को गंभीरता से समझना चाहिए वरना इसके दूरगामी परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं।