Claude free: AI chatbot की दुनिया में अब मुकाबला तकनीक का नहीं, भरोसे का शुरू हो चुका है। जहां OpenAI अपने फ्री वर्ज़न ChatGPT में विज्ञापन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं Anthropic ने बिल्कुल विपरीत रूख अपनाते हुए Claude के मुफ्त संस्करण को और ज्यादा ताकतवर बना दिया है। कंपनी ने का कहना है वह यूज़र्स को बिना विज्ञापन के बेहतर सुविधाएँ देना चाहती है।
Claude का नया अपडेट फ्री यूज़र्स के लिए देने जा रही है बड़ी राहत…अब बिना सब्सक्रिप्शन भी कई एडवांस फीचर्स का मिल सकेगा लाभ…जानें विस्तार से यहां।
फ्री यूज़र्स के लिए प्रो-लेवल टूल्स
अब Claude का मुफ्त उपयोग करने वाले लोग भी प्रोफेशनल फाइलें तैयार कर सकेंगे। Excel Sheet, Power Point प्रेज़ेंटेशन, Word डॉक्यूमेंट और PDF फाइल बनाना और एडिट करना अब पेड सब्सक्रिप्शन तक सीमित नहीं रहेगा। Sonnet 4.5 मॉडल की मदद से Claude इन डॉक्यूमेंट्स को अच्छे तरीके से तैयार करेगा। जिससे छात्रों, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप्स को सीधा फायदा मिल सकता है।
READ MORE: ChatGPT ने लॉन्च किया फुलस्क्रीन रिपोर्ट व्यू, रिसर्चर के लिए फायदेमंद
काम को जोड़ेगा Connectors फीचर
Claude ने free tier में Connectors फीचर जोड़कर उसे एक प्रोडक्टिविटी हब में बदलने की कोशिश की है। यूज़र्स अब Canva, Slack, Notion, Zapier और PayPal जैसी सेवाओं को सीधे Claude से लिंक कर सकेंगे। जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच काम को जोड़ने का माध्यम बन जाएगा।
Skills सुविधा से मिलेगा लाभ
इसके अलावे Anthropic ने Skills नाम की सुविधा भी शुरू की है जो Claude को बार-बार होने वाले खास कामों के लिए ट्रेन करने का मौका देती है। यूज़र निर्देश, स्क्रिप्ट और फाइलें जोड़कर टास्क के लिए तैयार कर सकते हैं। इसके साथ लंबी बातचीत, ज्यादा इंटरैक्टिव जवाब और बेहतर वॉयस व इमेज सर्च जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं।
READ MORE: Apple का झटका: iTunes Wish List फीचर हटेगा, सेव्ड लिस्ट बचाने का आखिरी मौका
ब्रांड मैसेजिंग में मजबूती का लक्ष्य
Claude के अपडेट के साथ Anthropic ने No ads in sight जैसी टैगलाइन का इस्तेमाल कर किया है। जिससे साफ है कि कंपनी का यह प्लेटफॉर्म विज्ञापन मुक्त रहेगा। यानी AI कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा अब मार्केटिंग और पोजिशनिंग के स्तर पर भी तेज हो चुकी है।
सवाल यह है कि यूज़र किसे चुनेगा?
अब सवाल यह है कि यूज़र क्या पसंद करेगा विज्ञापन के साथ मुफ्त सेवा या बिना विज्ञापन के ज्यादा फीचर्स? फिलहाल, Claude ने मुफ्त उपयोगकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे पहले से ज्यादा खोल दिए हैं। देखना यह होगा कि आनेवाले दिनों में अन्य कंपनियां इस रास्ते को अपनाती है या फिर अपनी नीतियों पर।
