Google और PayPal ने की डील, AI से बदलेंगे ऑनलाइन पेमेंट्स के नियम

4 mins read
820 views
September 19, 2025

Google-PayPal Partnership: PayPal Holdings Inc और Alphabet Inc.की कंपनी Google ने बुधवार को एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते का मकसद उनके भुगतान सिस्टम को AI टूल्स के साथ जोड़ना है जिससे ऑनलाइन लेन-देन और खरीदारी का अनुभव और सुरक्षित व आधुनिक बने।

PayPal -Google साझेदारी ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट्स को नया रूप देगी। इसमें AI एजेंट, Cryptocurrency पेमेंट्स और सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए नए नियम शामिल हैं।

Google प्रोडक्ट्स में PayPal का इंटीग्रेशन

इस सहयोग के तहत PayPal के चेकआउट विकल्प Google के प्रमुख प्रोडक्ट्स जैसे Google Cloud, Google Ads और Google Play में जोड़े जाएंगे। साथ ही PayPal की Hyperwallet और Payouts सेवाएं भी Google के प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी। इससे व्यापारियों और डेवलपर्स के लिए भुगतान की प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी।

Cryptocurrency से भुगतान की सुविधा

PayPal ने घोषणा की है कि वह अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है ताकि ग्राहक अब Cryptocurrency से भी भुगतान कर सकें। PayPal के सीईओ एलेक्स क्रिस ने कहा कि भविष्य में शॉपिंग का बड़ा हिस्सा AI एजेंट और Crypto पेमेंट्स के जरिए होगा।

READ MORE: Meta और Google के बीच 10 अरब डॉलर का क्लाउड सौदा

सुरक्षित डिजिटल कॉमर्स के लिए कदम

दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे नियम बना रही हैं जिनसे व्यापारी, ग्राहक और AI एजेंट सुरक्षित तरीके से लेन-देन कर सकें। हाल ही में Google ने एक नया प्रोटोकॉल लॉन्च किया है जो AI एजेंट द्वारा किए गए भुगतान को सुरक्षित रूप से संभालेगा।

READ MORE: Google Vids लॉन्च, Google Drive में अब सीधे करें वीडियो एडिटिंग

नेताओं के बयान और भविष्य की तस्वीर

एलेक्स क्रिस ने कहा कि हम PayPal की सेवाओं को Google के अरबों उपयोगकर्ताओं तक पहुंचा रहे हैं और ग्लोबल लेवल पर नई संभावनाएं खोल रहे हैं। वहीं, Google और Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई ने कह कि PayPal डिजिटल कॉमर्स का लीडर है और हम मिलकर लेन-देन को और आसान व सुरक्षित बनाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत इस दिन पेश करेगा AI सुरक्षा फ्रेमवर्क

Next Story

PS Plus Extra सितंबर 2025: WWE 2K25 और Persona 5 Tactica सहित नए गेम्स लॉन्च

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss