ChatGPT का नया अपडेट से फाइल मैनेजमेंट करना होगा बहुत ही आसान

ChatGPT का धमाकेदार अपडेट! अब फाइल ढूंढना और काम करना आसान

6 mins read
1 views
March 25, 2026

ChatGPT new features: OpenAI ने अपने चर्चित Artificial Intelligence टूल ChatGPT को दमदार बनाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसी सिलसिले में कंपनी ने बड़ा अपडेट लाने जा रही है। जिससे यूजर्स को फाइल्स को ढूंढना काफी आसान हो जाएगा। कंपनी फिलहाल दो फीचर्स को एक साथ लॉन्च करने जा रही है। इनमें Recent Files मेन्यू और दूसरा Library टैब है। इससे साफ है कि कंपनी ChatGPT बातचीत से आगे की स्तर तक ले जाना चाहती है। ताकि यह एक कंप्लीट वर्कस्पेस की तरह काम करने और यूजर्स को कार्य करने में आसानी हो।

यूजर्स के लिए खुशखबरी! OpenAI ने ChatGPT में जोड़ा नया फीचर…जानिए कैसे इस फीचर से अब पुरानी फाइल्स को ढूंढना और इस्तेमाल करना होगा।

पुरानी समस्या अब होगी खत्म

बता दें कि अब तक ChatGPT में फाइल्स एक ही चैट तक सीमित रहती थीं। बाद में उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता था। यूजर्स पुराने चैट्स खोलकर लंबा स्क्रॉल करना पड़ता था। इसमें काफी समय बर्बाद होता था। कई बार जरूरी फाइल्स ढूंढना भी मुश्किल हो जाता था। यूजर्स के इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह अपडेट लाने की तैयारी कर रही है। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही मिलनेवाला है।

Recent Files से मिलेगा इंस्टेंट एक्सेस

नए अपडेट में Recent Files फीचर जोड़ा गया है। यह आपके हाल ही में इस्तेमाल किए गए डॉक्यूमेंट्स को एक जगह दिखाता है। यूज़र सीधे अटैचमेंट मेन्यू से फाइल खोल सकते हैं। अब बार-बार पुराने चैट्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे काम की स्पीड भी बढ़ेगी और एक जगह टिक कर काम करना भी बेहतर होगा।

READ MORE- ‘13 Going on 30’ के रीमेक में दिखेंगे ये नए सितारे, फैंस में नाराजगीv

Library टैब से फाइल्स रहेंगी व्यवस्थित

वहीं, Library टैब भी जोड़ा गया है। जिसका काम है यूजर्स के सभी फाइल्स को एक व्यवस्थित तरीके से स्टोर करना है। इनके द्वारा स्टोर किए गए फाइल्स को यूजर्स अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। उनके लिए तो और बेहतर है जिन्हें कई प्रोजेक्ट्स पर काम करना रहता है। साथ ही, ChatGPT अब पुरानी अपलोड फाइल्स को समझ सकता है। हर बार नई फाइल अपलोड करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे समय बचेगा और काम करना ज्यादा आसान हो जाएगा।

READ MORE- भारत में Nothing का जलवा! महंगा फोन, फिर भी आउट ऑफ स्टॉक!v

फिलहाल इन यूजर्स के लिए उपलब्ध

फिलहाल यह नया फीचर ChatGPT के Plus, Pro और Business यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में इसे आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फ्री यूज़र्स को यह सुविधा कब तक मिलेगी।

इससे साफ है कि ChatGPT बातचीत से आगे निकलकर यूजर्स को अपने काम को आसानी से मैनेज करने का अवसर देना चाहता है। जिससे इसकी पहचान सबसे बेहतर टूल के तौर पर हो सके।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI-Google को टक्कर देने के लिए Meta ने उठाया बड़ा रिस्क!
Previous Story

OpenAI-Google को टक्कर देने के लिए Meta ने उठाया बड़ा रिस्क!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss