OYO News

क्या है Masked Aadhaar Card ? OYO या होटल में ऐसे करें बुकिंग

8 mins read
1.6K views
March 25, 2025

अगर आप भी Oyo या किसी होटल में बुकिंग के दौरान आधार कार्ड का यूज करते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है।

Masked Aadhaar Card : भारत के होटल्स में रूम बुक करने के लिए हमेशा आधार कार्ड मांगा जाता है। ये आपकी पहचान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है, लेकिन आधार कार्ड का यूज करते समय अपनी प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है। जब भी आप किसी होटल में चेक-इन करने जाएं या ऑनलाइन बुकिंग करें, तो ओरिजिनल आधार कार्ड देने की बजाय Masked Aadhaar Card का यूज करें। इसे पहले से बनाकर अपने फोन में सेव रखना भी एक अच्छा ऑप्शन है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकें।

Masked Aadhaar Card क्या है?

Masked Aadhaar Card आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन है, जो आपकी पर्सनल इन्फोर्मेशन को सेफ रखने में हेल्प करता है। इस कार्ड में आपके आधार नंबर के सिर्फ आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं, जबकि बाकी 8 अंक छुपे होते हैं। इससे आपकी पहचान तो वेरिफाई हो जाती है, लेकिन आपका पूरा आधार नंबर किसी के साथ शेयर नहीं होता। यह तरीका न केवल आपकी डेटा प्राइवेसी को बनाए रखता है, बल्कि आधार नंबर के मिसयूज होने के खतरे को भी कम करता है।

Masked Aadhaar Card से क्यों मिलेगी ज्यादा सेफ्टी?

डेटा सेफ्टी: जब आप किसी होटल या OYO जैसी सर्विस में रूम बुक करते हैं, तो आपके आधार कार्ड के जरिए आपकी पर्सनल डिटेल्स शेयर हो सकती हैं। Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल करने से आपका पूरा आधार नंबर सार्वजनिक होने से बच जाता है। इससे आपकी आइडेंटिटी थेफ्ट यानी पहचान की चोरी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्कैम से बचाव: Masked Aadhaar Card का उपयोग धोखाधड़ी और फ्रॉड एक्टिविटी को रोकने में भी मदद करता है। इसमें सिर्फ आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं और बाकी छुपे होते हैं, इसलिए किसी भी तरह की गलत गतिविधि या डुप्लीकेट आइडेंटिटी बनाना मुश्किल हो जाता है।

आसान और सुरक्षित प्रोसेस: आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर Masked Aadhaar Card को आसानी से अपलोड किया जा सकता है। होटल बुकिंग या किसी ऑनलाइन सर्विस के लिए ये सुरक्षित विकल्प है। इससे न सिर्फ आपका डेटा सुरक्षित रहता है, बल्कि बुकिंग प्रोसेस भी तेज और आसान हो जाता है।

Masked Aadhaar Card कैसे डाउनलोड करें?

  • अगर आप Masked Aadhaar Card डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें।
  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको My Aadhaar सेक्शन मिलेगा। वहां, Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना Aadhaar Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहे Captcha को सही-सही लिखें। Send OTP पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद Download का ऑप्शन दिखेगा। यहां Do you want a Masked Aadhaar? नाम का एक चेकबॉक्स होगा, उस पर टिक करें।
  • अब आपका Masked Aadhaar Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
  • डाउनलोड किए गए मास्क्ड आधार कार्ड की PDF लॉक हो गई है। मास्क्ड आधार कार्ड की PDF खोलने के लिए अपने नाम के पहले चार शब्द लिखें। जैसे कि आपका नाम SHARAD है तो इसमें पहले चार शब्द SHARA होंगे, इसके बाद DOB YYYY भरें। अगर इसके आगे जन्मतिथि 1998 है तो पासवर्ड SHARA1998 होगा।

Masked Aadhaar Card कहां कर सकते हैं इस्तेमाल?

आप Masked Aadhaar Card को कई जगहों पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • होटल चेक-इन: होटल में बुकिंग या चेक-इन के दौरान पहचान प्रमाण के तौर पर।
  • ट्रेन यात्रा: रेलवे स्टेशन पर टिकट वेरिफिकेशन के लिए।
  • एयरपोर्ट: डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में यात्रा करते समय।
  • डिजिटल वेरिफिकेशन: ऑनलाइन बुकिंग या किसी सर्विस में KYC वेरिफिकेशन के लिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

software updates
Previous Story

इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

cloud icon
Next Story

Google Maps ने क्यों किया लोकेशन हिस्ट्री डिलीट?

Latest from Latest news

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss