UPI पेमेंट से जुड़ा ये नियम बदला, 1 जनवरी से होगा लागू

3 mins read
800 views
UPI Payment 123pay
December 27, 2024

RBI ने UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

UPI Payment 123pay  : 1 जनवरी 2025 से नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव UPI के नियमों में होने जा रहा है। RBI ने फैसला किया है कि UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, RBI ने लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। UPI 123Pay का इस्तेमाल कर यूजर अब 5 हजार की जगह 10 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

क्या है UPI 123Pay

UPI 123Pay यह एक ऐसी सर्विस है, जिसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। RBI ऐसे ट्रांजैक्शन को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन अब इसमें भी बदलाव किया गया है। UPI 123Pay में यूजर्स को पेमेंट करने के लिए अधिकतम 4 ऑप्शन मिलते हैं। इनमें IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-एम्बेडेड ऐप्स और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है डेडलाइन

UPI के नए नियमों के लिए डेडलाइन जारी कर दी गई है। यूजर्स को 1 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स 1 तारीख के बाद आसानी से 10,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। हालांकि, पेमेंट करने के लिए आपको OTP की जरूरत होगी। अगर आपको पेमेंट करना है तो OTP का यूज करना होगा क्योंकि यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विदेशों में भी पहुंची UPI सेवा

UPI सेवा श्रीलंका समेत कई देशों में शुरू हो चुकी है। भारतीय सिस्टम कुछ ही समय में विदेशों में भी फैल गई है। इसको लेकर सरकार द्वारा नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Samsung
Previous Story

Galaxy Ring 2 में मिलेंगे शानदार फीचर्स, नोट कर लें डिटेल्स

WhatsApp
Next Story

हर कपल्स को पता होनी चाहिए WhatsApp के ये फीचर्स

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss