NCMC

Namo Bharat में करें Free सफर! जानिए आसान तरीका

7 mins read
1.4K views
March 27, 2025

अगर आप Namo Bharat Train में मुफ्त में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको पहले कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि आप नमो भारत की मुफ्त टिकट कैसे पा सकते हैं?

Namo Bharat Train : Namo Bharat में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपकी हर यात्रा और भी फायदेमंद हो सकती है। NCRTC ने यात्रियों के लिए एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिससे आप FREE में राइड का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

FREE राइड कैसे पाएं?

अगर आप FREE ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपके हर खर्च किए गए 1 रुपये पर 1 लॉयल्टी प्वाइंट मिलेगा। जैसे-जैसे आपके प्वाइंट्स जमा होंगे, आप उन्हें FREE राइड के लिए रिडीम कर सकते हैं। हर 1 प्वाइंट की वैल्यू 10 पैसे होगी। यानी अगर आपके पास 300 प्वाइंट्स जमा हो गए हैं, तो आप 30 रुपये की FREE राइड का लाभ उठा सकते हैं।

एक साथ ज्यादा फ्री राइड का भी मौका

अगर आप चाहें तो एक बार में 5 ट्रिप्स तक रिडीम कर सकते हैं। यानी कि आपके प्वाइंट्स जितने ज्यादा होंगे, उतनी ही ज्यादा FREE राइड्स का मजा ले सकेंगे। रिडीम ट्रिप यात्राएं 7 दिनों के लिए वैध होंगी। NCMC यूजर्स के लॉयल्टी प्वाइंट प्रत्येक दिन के अंत में उनके खाते में जमा कर दिए जाएंगे, जो अगले दिन दिखाई देंगे।

Namo Bharat App से कैसे रिडीम करें प्वाइंट्स?

अगर आपने Namo Bharat ट्रेन से यात्रा करते हुए 100 रुपये खर्च किए हैं, तो इसके बदले आपको 100 लॉयल्टी प्वाइंट्स मिलेंगे, जिनकी कीमत 10 रुपये होगी। ये प्वाइंट्स आप अपनी अगली यात्रा में FREE राइड के लिए यूज कर सकते हैं।

प्वाइंट्स को रिडीम करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे Namo Bharat App के जरिए कर सकते हैं। यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1: ऐप ओपन करें

सबसे पहले अपने फोन में Namo Bharat App को ओपन करें। अगर आपके पास यह ऐप नहीं है, तो इसे Google Play Store या App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: अकाउंट सेक्शन पर जाएं

होम स्क्रीन पर Account सेक्शन का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉयल्टी प्वाइंट्स देखें

Account सेक्शन में जाकर Loyalty Points का ऑप्शन चुनें। यहां आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास कुल कितने प्वाइंट्स हैं।

स्टेप 4: प्वाइंट्स रिडीम करें

इस पेज पर आपको राइट साइड में Redeem का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद, आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्वाइंट्स को रिडीम कर सकते हैं।

स्टेप 5: Loyalty Points का इस्तेमाल करें

आपको Namo Bharat लिस्ट दिखेगी, इस पर क्लिक करें और वह स्टेशन चुनें जहां से आप यात्रा करना चाहते हैं। इसके बाद आपको दो स्टेशनों के बीच का कुल किराया दिखेगा, आपको पे पर क्लिक करना है।अब आपको Pay ऑप्शन पर क्लिक करना है। पेमेंट पेज पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें लिखा होगा “Loyalty Points का इस्तेमाल करें”।

अगर आप नए यूजर हैं और पहली बार Namo Bharat App डाउनलोड कर रहे हैं, तो आपको 500 प्वाइंट्स फ्री में मिलेंगे, जो 500 रुपये के बराबर होंगे। इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप अपनी किसी भी राइड में कर सकते हैं। ये ऑफर नए यूजर्स के लिए एक शानदार मौका है, जिससे आप बिना किसी खर्च के अपनी पहली राइड का आनंद ले सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk net worth
Previous Story

Tesla को लेकर क्या बोले Elon Musk

Shutterstock
Next Story

ChatGPT का नया धमाका, इमेज जनरेशन फीचर ने मचाया धूम

Latest from Latest news

Don't Miss