internet price in India

इस देश में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट! देखें पूरी लिस्ट

6 mins read
6.8K views
March 5, 2025

दुनिया के किस देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा डेटा है? ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता और सबसे महंगा डेटा कहां मिलता है।

Data Cost: दुनियाभर में तेजी से इंटरनेट का विस्तार हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट डेटा की भी कीमत बढ़ी है। बताया जाता है कि एक समय में भारत सबसे सस्ते इंटरनेट डेटा वाले देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर था, लेकिन अब महंगाई ने इसपर भी असर डाला है। डेटा की बढ़ती कीमतों के कारण देश तीसरे स्थान पर आ गया है। बता दें कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और चीन में भी डेटा की कीमतें कम नहीं हैं। यहां तक की भारत और चीन में सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले देशों में भी डेटा सस्ता नहीं है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता और सबसे महंगा डेटा कहां मिलता है।

कहां-कहां मिलता है सबसे सस्ता डाटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सबसे सस्ता इंटरनेट डाटा इजरायल में है। यहां 1GB डाटा की कीमत करीब 3.30 रुपये है। बता दें कि इजरायल पिछले कई सालों से युद्ध से घिरा हुआ है। हालांकि, अगर इंटरनेट की बात करें, तो यहां लोगों को सबसे सस्ता डाटा उपलब्ध कराया जाता है। दूसरे नंबर पर इटली है, जहां 1 GB डाटा सिर्फ 9.91 रुपये में मिलता है। ऐसे में अगर भारत की बात करें तो ये तीसरे स्थान पर है। यहां 1 GB मोबाइल डाटा की कीमत 0.17 है। चौथे स्थान पर फ्रांस है। यहां 1GB डाटा की कीमत सिर्फ 19 रुपये है।

सबसे मंहगे डाटा की कीमत

सबसे महंगा डेटा ब्रिटिश ओवरसीज टेरिटरी सेंट हेलेना आइलैंड में मिलता है। इस आइलैंड में 1 GB डेटा की औसत कीमत करीब 3,570 रुपये है, जो दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

पाकिस्तान में कितना है डाटा की कीमत

पाकिस्तान में डाटा भारत से दोगुना महंगा है। यहां 1 GB  इंटरनेट डेटा पैक की कीमत करीब 30 रुपये है। वहीं, बांग्लादेश में 1 GB  डेटा की कीमत करीब 26 रुपये है।

अन्य देशों में कितनी है कीमत

  • अमेरिका में 1 GBडेटा की कीमत करीब 522 रुपये है।
  • डेनमार्क में 1 GB डेटा की कीमत करीब 35.46 रुपये है।
  • चीन में 1 GB डेटा की कीमत करीब 33.84 रुपये है।
  • तुर्की में 1 GB डेटा की कीमत करीब 32.16 रुपये है।
  • बांग्लादेश में 1 GB डेटा की कीमत करीब 26.42 रुपये है।
  • उरुग्वे में 1 GB डेटा की कीमत करीब 22.29 रुपये है।
  • फ्रांस में 1 GB डेटा की कीमत करीब 18.99 रुपये है।
  • इटली में 1 GB डेटा की कीमत करीब 9.91 रुपये है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Satellite internet
Previous Story

मोदी सरकार भारत को जून में देने जा रही बड़ा Gift?

Himmat Plus app feature
Next Story

हर लड़की के फोन में होना चाहिए ये APP, मनचले रहेंगे दूर

Latest from Latest news

Don't Miss