Mark Zuckerberg

पाकिस्तान में Mark Zuckerberg को फांसी देने की मांग, जानें वजह?

5 mins read
1.2K views
February 12, 2025

मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि ईशनिंदा के मामले में उन्हें पाकिस्तान में फांसी देने की कोशिश की गई थी। इस दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

Mark Zuckerberg:  Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खिलाफ पाकिस्तान में चल रहे कानूनी मामले में बात की है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि पाकिस्तान में उन्हें फांसी देने की मांग की जा रही है। उन्हें नहीं मालूम कि यह मामला कहां तक पहुंचा है और फिलहाल उनका अभी पाकिस्तान जाने का कोई प्लान नहीं है।

जुकरबर्ग ने क्या कहा

मार्क जुकरबर्ग ने पॉडकास्ट के दौरान कहा कि कुछ देशों में ऐसे कानून भी हैं, जिनसे वह सहमत नहीं है। जैसे कि एक समय ऐसा भी था पाकिस्तान में एक व्यक्ति को सजाए मौत की सजा दिलवाने की कोशिश की जा रही थी, क्योंकि उसने पैगंबर मोहम्मद की फोटो Facebook पर शेयर की थी। ऐसा करने से वहां इसे ईशानिंदा बताया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पाकिस्तान जाने की कोई प्लानिंग नहीं

मार्क जुकरबर्ग ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह मामला अब कहां तक ​​पहुंच चुका है। जुकरबर्ग इसे लेकर ज्यादा टेंशन में नहीं हैं, क्योंकि उनकी पाकिस्तान जाने की कोई प्लानिंग नहीं है। जुकरबर्ग ने कहा कि उस समय व्यक्तिगत सुरक्षा के लिहाज से स्थिति चिंताजनक थी। यह परेशान करने वाला था।

कंपनियों पर बढ़ते सरकारी दबाव पर क्या बोले जुकरबर्ग

मार्क जुकरबर्ग ने दुनियाभर की टेक कंपनियों पर बढ़ते सरकारी दबाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कई देशों में ऐसे कानून हैं, जो हमारी एक्सप्रेशन की स्वतंत्रता के मूल्यों से मेल नहीं खाते। ऐसे देश चाहते हैं कि टेक कंपनियां ऐसी कई चीजें हटा दें जिन्हें वह गलत मानते हैं। इस बात को लेकर कई लोग सहमत भी हैं। अगर सरकार कहती हैं कि वे टेक कंपनियों के प्रमुखों को जेल में डाल देंगी, तो यह गलत होगा। यहां अमेरिकी सरकार को विदेशों में टेक कंपनियों को बचाने के लिए कुछ करना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nikhil Rajpal
Previous Story

कौन है भारतीय टेक एक्सपर्ट Nikhil Rajpal?

SIM cards block in bihar
Next Story

बंद हो रहे लाखों सिम कार्ड, देख लें कहीं आपका नंबर भी तो नहीं

Latest from Facebook

Don't Miss