Sam Altman ने बनवाईं OpenAI की घड़ियां, कीमत करोड़ों

Sam Altman ने बनवाईं OpenAI की घड़ियां, कीमत करोड़ों

6 mins read
5 views
August 26, 2026

Sam Altman: OpenAI के संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने कथित तौर पर कंपनी की ब्रांडिंग वाली 7 कस्टम घड़ियां बनवाई हैं ये घड़ियां स्विस वॉचमेकर Vanguart के Orb मॉडल पर आधारित हैं इसकी शुरुआती कीमत करीब 180,000 डॉलर यानी 1.8 करोड़ बताई गई है। 

सैम ऑल्टमैन की खास OpenAI घड़ियां इन दिनों र्चा मेंजानें सात कस्टम Vanguart घड़ियों पर क्या लिखा है और इनकी अनुमानित कीमत कितनी है 

OpenAI की घड़ियों पर AI स्लोगन

Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात घड़ियों को खास तौर पर Altman के लिए तैयार किया गय  हर घड़ी पर OpenAI का लोगो और कंपनी की AI रणनीति से जुड़े संदेश दिए गए हैं। इनमें ‘COMPUTE IS DESTINY’ और ‘SCALING’ जैसे शब्द शामिल हैं। यानी यह सिर्फ कंपनी का लोगो लगाने वाली सामान्य कस्टम घड़ी नहीं है। घड़ी के पीछे भी एक खास संदेश बताया गया है। वहां ‘if AGI.aligned: deploy()’ लिखा है। यह प्रोग्रामिंग स्टाइल में AGI यानी Artificial General Intelligence और उसके aligned होने के बाद deployment की ओर इशारा करता है। 

सिर्फ 7 घड़ियां बनीं, कीमत करोड़ों में

Vanguart ने इन OpenAI घड़ियों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से लिस्ट नहीं किया है। इसकी वजह इनका बेहद सीमित उत्पादन हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अब तक कुल 200 से कम घड़ियां बनाई हैं। इस प्रोजेक्ट में Vanguart के 33 कर्मचारियों में से करीब एक-तिहाई ने काम किया। सात घड़ियों के लिए इतना बड़ा संसाधन लगना इसकी खासियत दिखाता है। अगर सामान्य Orb की शुरुआती कीमत को आधार मानें, तो सात घड़ियों की कुल बेस कीमत कम से कम 1.26 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.5 करोड़ बैठती है। कस्टम डिजाइन की वजह से अंतिम कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। हालांकि, Altman की इन घड़ियों की पक्की कीमत सामने नहीं आई है। 

READ MORE: Apple और OpenAI आमने-सामने, ट्रेड सीक्रेट पर बड़ा विवाद 

Sam Altman पहले भी महंगी घड़ियों के शौकीन

सैम ऑल्टमैन को पहले भी महंगी घड़ियां पहनते देखा गया है। रिपोर्टों में उनके पास करीब 650,000 डॉलर यानी 6.5 करोड़ की Greubel Forsey घड़ी का जिक्र मिलता है। OpenAI ने पहले भी कस्टम घड़ियां बनवाई थीं। एक पुराने बैच में Tudor घड़ियों पर ‘Good Research Takes Time’ लिखा था। नई Vanguart Orb घड़ियां इस परंपरा को और महंगा और खास बना रही हैं। 

READ MORE: कौन हैं उदय रुद्दाराजू? बने OpenAI के नए CTO 

OpenAI की सात कस्टम घड़ियां कंपनी की AI पहचान को लग्जरी वॉच डिजाइन से जोड़ती हैं। हालांकि इनकी कीमत और ऑर्डर की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन अनुमानित बेस वैल्यू ही करोड़ों में है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss