PM Modi Recharge scheme

प्रधानमंत्री भारतीयों को दे रहे तीन महीने तक Free रिचार्ज!

4 mins read
1.8K views
December 4, 2024

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के नाम से एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सभी भारतीयों को फ्री रिचार्ज मिलेगा।

Free Recharge Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में आपको लुभावने दावे किए जा रहे हैं। अगर आपके पास भी WhatsApp पर ऐसे मैसेज आ रहे हैं तो आपको इससे सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह स्कैमर्स की एक चाल है, जिसमें आप फंसकर अपने बैंक से लाखों  रुपए गंवा सकते हैं।

WhatsApp पर आ रहे ऐसे मैसेज

अगर आपको भी WhatsApp पर ऐसा मैसेज मिल रहा, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज योजना’ के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने तक फ्री रिचार्ज दे रही है? बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। यह लोगों को गुमराह करने और उनकी निजी जानकारी लेने का एक तरीका है।

पहले भी वायरल हुए थे ऐसे मैसेज

इससे पहले लोकसभा चुनाव के ठीक बाद भी एक ऐसा ही मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने की खुशी में फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। उस समय मैसेज में लिखा था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में बीजेपी ने सभी भारतीय यूजर्स को 599 रुपये का 3 महीने का रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है, इसलिए नीचे दिए गए नीले लिंक पर क्लिक करके अभी अपना नंबर रिचार्ज करें।

फर्जी है यह दावा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक फर्जी मैसेज है और सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने भी ऐसे मैसेज को फर्जी बताया है और कहा है कि ऐसे मैसेज के झांसे में न आएं। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। मैसेज के साथ मिले लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी जानकारी ली जा सकती है और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra
Previous Story

Samsung Galaxy S25 Ultra की डिटेल्स हुई Leak, जल्द होगा लॉन्च

Apple
Next Story

Apple ने Amazon से किया कॉन्टेक्ट, AI चिप करेगा इस्तेमाल

Latest from Cybersecurity

Don't Miss