Meta Smart Glasses: Meta अब अपने स्मार्ट ग्लासेस को और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta दो नए Ray-Ban स्मार्ट ग्लास मॉडल पर काम कर रही है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए होंगे जिन्हें प्रिस्क्रिप्शन वाला चश्मा पहनना पड़ता है। इससे ये डिवाइस ज्यादा लोगों के काम आ सकेंगे।
अब स्मार्ट ग्लासेस होंगे और भी आसान! Meta के नए Ray-Ban ग्लासेस प्रिस्क्रिप्शन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं, जानें डिजाइन और फीचर्स
नए मॉडल क्या हैं?
इन नए स्मार्ट ग्लासेस का पता Federal Communications Commission की एक फाइलिंग से चला है। इनके कोडनेम Ray Ban Meta Scriber और Ray Ban Meta Blazer हैं। अभी ये नाम फाइनल नहीं हैं, लेकिन इससे यह साफ है कि कंपनी नए वर्जन तैयार कर रही है। पहले Ray-Ban Meta चश्मों में प्रिस्क्रिप्शन लेंस लगाए जा सकते थे, लेकिन अब पहली बार कंपनी ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इस प्रोडक्ट को बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन कर रही है। इसका फायदा यह होगा कि चश्मा ज्यादा आरामदायक और सही फिटिंग वाला होगा, जिससे लोग इसे पूरे दिन आसानी से पहन सकेंगे।
READ MORE: Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती
EssilorLuxottica के साथ मिलकर काम करना
Meta इन ग्लासेस को EssilorLuxottica के साथ मिलकर बना रही है, जो Ray-Ban ब्रांड की मालिक है। रिपोर्ट के अनुसार, इन नए मॉडल्स में अलग-अलग फ्रेम डिजाइन मिल सकते हैं, जैसे चौकोर और गोल फ्रेम। इससे यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से चश्मा चुन पाएंगे। ये नए स्मार्ट ग्लासेस Meta के एडवांस्ड AR प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। यानी इनमें फिलहाल डिस्प्ले या हाई-टेक AR फीचर्स मिलने की उम्मीद नहीं है। ये एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट होंगे, जिन्हें रोजमर्रा में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। FCC फाइलिंग में Ray-Ban Meta Blazer Large नाम का एक और वेरिएंट भी दिखा है, जो शायद बड़े साइज का ऑप्शन हो सकता है।
READ MORE: Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला
दूसरी कंपनियां भी रेस में
अब स्मार्ट ग्लासेस के मार्केट में दूसरी टेक कंपनियां भी तेजी से आ रही हैं। Apple भी अपने स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है, जो अगले साल लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, उसमें भी AR या डिस्प्ले फीचर होने की संभावना कम बताई जा रही है। Meta के CEO मार्क जुकेरबर्ग का मानना है कि भविष्य में आम चश्मे ही AI डिवाइस बन जाएंगे, क्योंकि पहले से ही बहुत लोग चश्मा पहनते हैं। फिलहाल इन नए ग्लासेस की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इनमें Bluetooth, Wi-Fi कनेक्टिविटी और चार्जिंग केस जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलेंगे।
