Mark Zuckerberg ने बनाया Rule, खुद डिलीट हो रहे पोस्ट

4 mins read
674 views
Mark Zuckerberg
February 10, 2025

Meta में ऐसा नियम बनाया है, जिसकी वजह से कर्मचारियों की पोस्ट डिलीट हो रही हैं। Facebook की आंतरिक नीति को लेकर कर्मचारी भड़के हुए हैं।

Mark Zuckerberg: Meta के कर्मचारी कंपनी के इंटरनल कार्यस्थल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप और अनक्लियर मॉडरेशन के बारे में अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों का कहना है कि उनके पोस्ट और कमेंट्स को बिना किसी ठोस कारण दिए हटा दिया गया है। वह इस पर सेंसरशिप और पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगा रहे हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि उनके पोस्ट और कमेंट हटा दिए गए। इस वजह से इस मामले पर बहस शुरू हो गई है।

क्या है CEE

ऐसे मामलों की निगरानी और मॉडरेशन में अधिक पारदर्शिता के लिए कंपनी द्वारा 2022 में ‘CEE वॉच’ का गठन किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पॉलिटिक्स और हेल्थ सहित कई सेंसेटिव टॉपिक्स पर चर्चा करने के लिए Community Engagement Expectations का गठन किया।

CEE की लेंग्वेज जानबूझकर अस्पष्ट है

कर्मचारियों ने बिना किसी ठोस कारण बताए पोस्ट और कमेंट को हटाने के पीछे कंपनी के CEE वॉच नियमों को कारण बताया है। वहीं,  कर्मचारियों ने इसका दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। CEE वॉच पेज पर एक पोस्ट में कहा गया है कि CEE की लेंग्वेज जानबूझकर अस्पष्ट है और हम यह नहीं जान सकते कि इसे कैसे लागू किया जा रहा है। जब तक इस पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती।

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

एक कर्मचारी ने कहा कि पिछले साल फिलिस्तीनियों से संबंधित कई पोस्ट को हटा दिए गए थे, जिससे यह सवाल उठ रहा हैं कि कर्मचारी कार्यस्थल पर acceptable forms of identity पर कैसे चर्चा कर सकते हैं। कर्मचारी अब इन नीतियों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं, कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा बता रहे हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ByteDance
Previous Story

ByteDance का नया AI टूल, एक फोटो से बनाएगा रियल वीडियो

WhatsApp
Next Story

WhatsApp यूजर्स को खतरा! Spyware अटैक का खुलासा

Latest from Latest news

BSNL-यूजर्स-को-जल्द-मिलेगा-सुपरफास्ट-5G-सेवा

BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगा सुपरफास्ट 5G सेवा, सबसे पहले यहां होगा लॉन्च

BSNL राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब पूरी तैयारी के साथ वापसी कर रही है। लंबे
GoPro-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-MAX2

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2, LIT HERO और Fluid Pro AI

GoPro India: GoPro ने भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए तीन नए उपकरण पेश किए हैं। इनमें MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी लाइफस्टाइल कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स, यात्रियों और डेली यूजर्स को वीडियो और फोटो शूट करने के लिए अधिक सुविधाजनक और लचीले विकल्प देंगे। ये सभी प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसी प्रमुख दुकानों पर उपलब्ध हैं।  GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल तीन नए प्रोडक्ट्स, जानें इसके फायदें और फीचर्स  भारत में कंटेंट क्रिएटर मार्केट पर फोकस  इस लॉन्च के जरिए GoPro भारत में तेजी से बढ़ते क्रिएटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस मार्केट में कॉम्पैक्ट कैमरे और स्टेबलाइजेशन टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। GoPro के फाउंडर और CEO निकोलस वुडमैन ने कहा कि इस साल के नए प्रोडक्ट्स हमारी लाइनअप को पहले से ज्यादा विविध बनाते हैं। ये आज के कंटेंट क्रिएटर्स, एडवेंचर्स और एंथुजियास्ट्स के लिए नए और रोमांचक फीचर्स लाते हैं।  MAX2 360 कैमरा  लाइनअप का प्रमुख उत्पाद GoPro MAX2 है, जिसकी कीमत 57,000 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 360 कैमरा है। MAX2 True 8K

Don't Miss