Government employees

सरकारी कर्मचारी यूज नहीं करेंगे ChatGPT और DeepSeek! जानें वजह

5 mins read
1.1K views
February 5, 2025

भारत के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक सरकारी उपकरणों पर ChatGPT और DeepSeek जैसे AI टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

AI Tools: भारत के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक सरकारी डिवाइसों पर ChatGPT और DeepSeek जैसे AI टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर बैन लगाने का आदेश जारी किया है। 29 जनवरी को जारी किए गए इस सर्कुलर का मकसद सेंसिटिव सरकारी डेटा को संभावित साइबर खतरों से बचाना है।

सरकार ने क्यों लगाया बैन

आदेश पर संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। इस आदेश में कहा गया है कि AI आधारित एप्लीकेशन सरकारी सिस्टम के लिए सुरक्षा रिस्क पैदा कर सकते हैं। इसे देखते हुए मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों को आधिकारिक डिवाइस पर ऐसे टूल के यूज से बचने की सलाह दी है। यह निर्देश वित्त सचिव की मंजूरी के बाद राजस्व, आर्थिक मामले, व्यय, सार्वजनिक उद्यम, DIPAM और वित्तीय सेवाओं जैसे प्रमुख सरकारी विभागों को भेजा गया है।

AI टूल्स को बैन करने की ग्लोबल ट्रेंड

दुनिया भर में AI टूल्स को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। कई सरकारें और प्राइवेट कंपनियां सेंसिटिव डेटा की सुरक्षा के लिए AI टूल के इस्तेमाल पर बैन लगा रही हैं। ChatGPT जैसे AI मॉडल बाहरी सर्वर पर यूजर डेटा को प्रोसेस करते हैं, जिससे डेटा लीक और अनधिकृत एक्सेस का जोखिम रहता है। कई ग्लोबल कंपनियों ने गोपनीय डेटा की सुरक्षा के लिए AI टूल के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया है।

यह बैन पर्सनल डिवाइस पर भी लागू होगा?

सरकार के आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि वर्कर अपने प्राइवेट डिवाइस पर AI टूल का यूज कर सकते हैं या नहीं। हालांकि, सरकार का यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार AI के प्रति सतर्क रुख अपनाते हुए डेटा सेफ्टी को प्राथमिकता दे रही है।

यह अभी भी अनिश्चित है कि सरकार भविष्य में AI के यूज के लिए कोई क्लियर पॉलिसी बना पाएगी या नहीं। अभी वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को अपने आधिकारिक काम के लिए पारंपरिक तरीकों पर ही निर्भर रहना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AltStore PAL
Previous Story

iPhone में ऐड हुआ Porn App, तो Apple ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

OpenAI
Next Story

भारत दौरे पर सैम ऑल्टमैन, ‘AI क्षेत्र में भारत का ब्राइट फ्यूचर’

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss