गायों के लिए AI कॉलर, मिले 16,600 करोड़!

गायों के लिए AI कॉलर, मिले 16,600 करोड़!

5 mins read
70 views
March 23, 2026

Halter AI Collar: गायों पर लगाया दांव, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में Halter कंपनी पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रही है। यह कंपनी न चैटबॉट बनाती है और न डेटा सेंटर। कंपनी गायों के लिए AI कॉलर यह बनाती है।

क्या हो अगर गायों को हांकने के लिए कोई इंसान न चाहिए। बस एक स्मार्ट कॉलर काफी हो? न्यूजीलैंड की कंपनी Halter यही कर रही है और निवेशक पैसा लगाने के लिए लाइन में हैं।

क्या कर रही है Halter?

Halter का आइडिया बेहद सीधा लेकिन कमाल का है। कंपनी सोलर पावर से चलने वाले स्मार्ट कॉलर बनाती है, जो गायों के गले में पहनाए जाते हैं। यह कॉलर एक मोबाइल ऐप से जुड़े होते हैं और किसान घर बैठे अपने जानवरों को ट्रैक और मैनेज कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि अब खेत में बाड़ लगाने की जरूरत नहीं। यह सिस्टम वर्चुअल बाउंड्रीज बनाता है।

कॉलर क्या-क्या कर सकता है

  • हर गाय की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करना
  • उनकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखना
  • वाइब्रेशन और ऑडियो सिग्नल से गायों को सही दिशा में हांकना

READ MORE: अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट

कितना बड़ा है यह बिजनेस?

Halter ने 2025 में 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी और उस वक्त कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर थी। अब कंपनी नई फंडिंग की बात कर रही है और इस बार वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डॉलर है। खास बात यह है कि यह फंडिंग राउंड ओवरसब्सक्राइब हो गया है। यानी कि मतलब निवेशक जितना सोचा था उससे ज्यादा पैसा लगाना चाहते हैं। इस राउंड को पीटर थील की वेंचर फर्म फाउंडर्स फंड लीड कर सकती है।

पैसे कैसे कमाती है यह कंपनी?

Halter का बिजनेस मॉडल बेहद साफ है। कंपनी किसानों से हर जानवर पर हर महीने 5 डॉलर से  8 डॉलर की फीस लेती है। यह Recurring Revenue Model है।

READ MORE: 30 साल पहले भारत में हुई पहली मोबाइल कॉल

AI और खेती का मेल

खेती वो सेक्टर है जहां नई तकनीक सबसे धीरे आती है। ऊंची लागत और मुश्किलों की वजह से कई Agtech स्टार्टअप डूब चुके हैं, लेकिन Halter इस ट्रेंड के उलट चल रही है। कंपनी के फाउंडर क्रेग पिगॉट कहते हैं कि  हमारा लक्ष्य तकनीक की मदद से खेती को ज्यादा टिकाऊ और उत्पादक बनाना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चीन अपने डिजिटल युआन नेटवर्क में एक दर्जन नए बैंक जोड़ने की तैयारी में है।
Previous Story

‘डिजिटल युआन’ में जुड़ेंगे 12 नए बैंक, डॉलर को टक्कर देने की तैयारी

अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot
Next Story

अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot

Latest from Latest news

Don't Miss