Google product

भारत में Google खोलने जा रहा स्टोर, इन जगहों के नाम आएं सामने

3 mins read
1.5K views
February 21, 2025

Google भारत में अपना रिटेल स्टोर खोलने की प्लानिंग बना रहा है। बताया जा रहा है कि Google इसके लिए जल्द ही जगह का चयन कर सकती है ।अगले छह महीने में पहला स्टोर खुल सकता है।

Google Store In India: Google भारत में अपने फिजिकल स्टोर खोलने जा रहा है। ये स्टोर कंपनी के अमेरिका से बाहर पहले फिजिकल स्टोर होंगे। इससे पहले Apple ने भी अपने स्टोर खोले हुए हैं। Google अपने इन स्टोर के लिए दिल्ली और मुंबई के आसपास की जगह तलाश कर रही है। बता दें कि Google ने पहले ही भारत में Pixel फोन का निर्माण शुरू कर दिया है।

Google के पास है 5 स्टोर

Google के पास अभी सिर्फ 5 फिजिकल स्टोर हैं, जो अमेरिका में हैं। भारत में Google अपने Pixel फोन, घड़ियां, ईयरबड्स और दूसरे प्रोडक्ट्स बेचती है। फिलहाल, भारत में बिक्री के लिए Google अपने अधिकृत रीसेलर पर डिपेंड है। वहीं, Apple के दुनियाभर में 500 से ज्यादा स्टोर हैं। बताया जा रहा है कि Google अब लग्जरी सेगमेंट पर फोकस कर रही है। ऐसे में अगर शुरुआती स्टोर्स में Google को सक्सेस मिलता है तो वह इसमें कई स्टोर खोलने पर विचार करेगी।

कितना बड़ा होगा Google का स्टोर

Google का एक स्टोर 15,000 वर्ग फीट का होगा, जो अगले 6 महीने में खुल सकता है। बताया जा रहा है कि Google ने शुरुआत में बेंगलुरु में स्टोर खोलने की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन अब Apple की तरह Google भी दिल्ली और मुंबई में स्टोर खोलेगा। माना जा रहा है कि Google अपने स्टोर के लिए गुरुग्राम को चुन सकती है क्योंकि यहां पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं और कई ग्लोबल कंपनियों के स्टोर भी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ransomware Attack
Previous Story

साइबर क्रिमिनल्स लोगों के संग कैसे करते हैं Ransomware Attack

Tim Cook
Next Story

टिम कुक को सता रहा Apple के फ्यूचर की चिंता, ट्रंप से की मुलाकात

Latest from Gadgets

Don't Miss