DeepMind

भारत में Google ने शुरू किया Ananta कैंपस, जानें खासियत

5 mins read
1.4K views
February 19, 2025

Google ने भारत में बुधवार को अपना सबसे बड़ा कैंपस Ananta लॉन्च किया है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े कैंपस में से एक है। यह कैंपस बेंगलुरु के महादेवपुरा में स्थित है।

Ananta campus: Google ने भारत में बुधवार को अपना सबसे बड़ा कैंपस Ananta लॉन्च किया है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े कैंपस में से एक है। यह कैंपस बेंगलुरु के महादेवपुरा में स्थित है। इसमें 5,000 से अधिक लोगों के बैठने की कैपेसिटी है। कैंपस को एक्सेसिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वहीं, इसके निर्माण में यूज किए गए अधिकतर मटेरियल लोकल स्रोतों से ली गई है।

भारत में इनोवेशन हब

Google इंडिया की उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा कि Ananta को न केवल अपनी दीवारों के अंदर से उभरने वाले नवाचारों के लिए जाना जाएगा, बल्कि इसके लास्टिंग इम्पैक्ट के लिए भी जाना जाएगा। छह साल पहले, हमने AI-फर्स्ट दृष्टिकोण अपनाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। हमने भारत को न केवल एक टैलेंट हब के रूप में देखा, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में भी देखा, जहां AI बड़े पैमाने पर जीवन बदल सकता है। यह नया परिसर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलावों में एक इम्पोर्टेंट मील का पत्थर है।

डिजिटल फ्यूचर की ओर एक कदम

Google DeepMind के उपाध्यक्ष और बेंगलुरु साइट लीड आनंद रंगराजन ने कहा कि भारत कठिन चुनौतियों को हल करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रोवाइड करता है। भारतीय यूजर्स की समस्याओं का समाधान वैश्विक समाधान की ओर ले जाता है। Ananta जो अब Google के सबसे बड़े ऑफिस में से एक है। इस विश्वास और भारत के डिजिटल फ्यूचर को सशक्त बनाने की हमारी कमिटमेंट का प्रूफ है। यह उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो इस भविष्य को आकार देने में योगदान दे रहे हैं।

भारत में Google का विस्तार

भारत में Google के पास 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ एक मजबूत वर्कफोर्स है। कंपनी की मौजूदगी बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम समेत कई शहरों में है। अभी Google एक हाइब्रिड वर्क मॉडल का पालन करता है। Ananta कैंपस के लॉन्च के साथ Google अपने वर्ल्ड क्लास प्रोडक्टस और भारत में कठिन चुनौतियों को हल करने की क्षमता को और मज़बूत करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI Robot Policeman
Previous Story

Video: चीन में दिखा AI ‘रोबोट पोलिसवाला’, जानिए कैसे है खास

AI
Next Story

Google लाया नया AI टूल, करियर बनाने में करेगा हेल्प

Latest from Artificial Intelligence