Apple map

Apple मैप में आया नया अपडेट, बदल गया मैक्सिको का नाम

3 mins read
1.7K views
February 12, 2025

Google ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आधिकारिक लिस्टिंग अपडेट होते ही वह यह बदलाव भी कर देगी।

Apple Map Update: Apple ने अपने मैप्स को ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ से ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कर दिया है। यह बदलाव डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद किया गया है। इस बदलाव को अमेरिकी भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया।

Google ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने ऐलान किया था कि आधिकारिक लिस्टिंग अपडेट होते ही वह यह बदलाव भी कर देगी। वहीं, Google ने लिखा था कि उसने इस बदलाव को लागू करना शुरू कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद बदला गया नाम

Google के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले यूजर्स को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ दिखेगा, जबकि मेक्सिको में रहने वाले यूजर्स को ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ दिखेगा। दोनों नाम दूसरे देशों में डिस्पले किए जाएंगे।

राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया था कि दक्षिण अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा से सटे इस जल क्षेत्र का नाम बदल दिया जाए। इस आदेश के बाद रविवार देर रात अमेरिकी भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली ने आधिकारिक तौर पर इस नाम को अपडेट कर दिया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss