पूरा करें ये चैलेंज और Free में पाएं Samsung Galaxy Watch Ultra

5 mins read
1.1K views
smart watch
February 7, 2025

Samsung अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Walk-a-thon इंडिया चैलेंज चला रहा है। जो यूजर इस चैलेंज को पूरा करेगा उसे कंपनी की तरफ से Samsung Galaxy Watch Ultra फ्री में मिलेगा।

Samsung Galaxy Watch Ultra : अगर आप भी एक बेहतरीन स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा होने के कारण आप उसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Samsung Galaxy Watch Ultra आपको फ्री में मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको एक खास तरह का चैलेंज पूरा करना होगा। दरअसल, Samsung ने एक अनोखा चैलेंज शुरू किया है, जिसमें Samsung यूजर हिस्सा ले सकता है।

करना होगा चैलेंज पूरा

इस चैलेंज में Samsung यूजर्स को एक महीने में 2,00,000 कदम चलने का चैलेंज पूरा करना होगा। अगर आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप Samsung Galaxy Watch Ultra अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि इस प्रीमियम वॉच की कीमत 59,999 रुपये है। Samsung ने इस चैलेंज को Walk-a-thon नाम दिया है, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। अगर आप भी Samsung  का ये शानदार वॉच अपने नाम करना चाहते हैं तो ये चैलेंज पूरा करें। आपको बता दें कि इससे पहले Apple ने भी अपने यूजर्स के लिए ऐसा ही ऑफर पेश किया था।

कैसे लें हिस्सा

  • Walk-a-thon चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए आप अपने फोन के Samsung Health ऐप पर जाएं और वहां Together सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Walk-a-thon इंडिया चैलेंज को चुनना है और अपने स्टेप्स को ट्रैक करना है।
  • जैसे ही आप 2,00,000 स्टेप्स पूरे कर लें, उसका स्क्रीनशॉट लेकर Samsung Members ऐप पर भेज दें।
  • स्क्रीनशॉट के साथ #WalkathonIndia लिखना न भूलें। आपको बता दें कि तीन लकी प्रतिभागियों को Galaxy Watch Ultra का इनाम मिलेगा।

Samsung Galaxy Watch Ultra में क्‍या-क्या होगा खास

Samsung Galaxy Watch Ultra में 1.5 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ AoD फीचर भी है। वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे 10 ATM रेटिंग मिली है।

वॉच में W1000 प्रोसेसर है, जिसे 2GB मेमोरी और 32GB नेट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Samsung की इस वॉच में ब्लूटूथ 5.3, LTE, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई और GPS कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें स्टेप काउंट, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग की सुविधा है। इसमें BMI, ब्लड प्रेशर ECG और कई AI पावर्ड फीचर्स हैं। वॉच में 590mAh की बैटरी है, जो 80 घंटे तक चल सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉच में 86 डेसिबल का सायरन भी दिया गया है, जिससे इमरजेंसी में यह तुरंत अलर्ट कर सके। यह वॉच WearOS 5 पर चलती है और  Google Play  सर्विस के साथ थर्ड पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Paris AI Action Summit 2025
Previous Story

Paris AI Action Summit 2025: AI का तय होगा फ्यूचर, इन मुद्दों पर हो सकती है बात

MTW 2025
Next Story

MTW 2025: यहां होगा एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss