Apple

Apple स्मार्टवॉच पहनने वाले सावधान! हो रहा है कैंसर

5 mins read
1K views
January 28, 2025

Apple वॉच जैसे डिवाइस को स्वास्थ्य सुधार और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन यह ग्राहकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है।

Apple Smartwatch: अगर आप भी Apple का प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकता है। Apple को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी के स्मार्टवॉच बैंड में PFAS जैसे खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं। इस केमिकल्स को ‘फॉरएवर केमिकल्स’ भी कहते हैं। ये पर्यावरण और इंसानी शरीर में लंबे समय तक रहते हैं और गंभीर स्वास्थय समस्याएं पैदा करते हैं।

क्या है PFAS के खतरे

PFAS कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा हुआ है। इनमें कैंसर, जन्म दोष, रिप्रोडक्टिव प्रॉब्लम, किडनी और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बिमारियां शामिल हैं। एक स्टडी में 22 अलग-अलग कंपनियों के वॉच बैंड का टेस्ट किया गया, जिसमें 15 बैंड में ये हानिकारक केमिकल्स मिले। इनका उपयोग प्रोडक्ट को टिकाऊ और वाटर रेसिस्टेंट बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये मनुष्यों और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

कंपनी का क्या है पक्ष

एक केस में दावा किया है कि Apple ने अपने वॉच में इन खतरनाक केमिकल्स की मौजूदगी को छिपाया है। ये वॉच Ocean, Nike Sport और Sport सीरीज के हैं। इस मामले में Apple ने कहा है कि उसके वॉच फ्लोरोएलेस्टोमर नामक पदार्थ से बने हुए हैं, जो सेफ है और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ये बैंड सेफ है, लेकिन इन दावों को मुकदमे में चुनौती दी गई है।

हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस से खतरा

Apple वॉच जैसे डिवाइस स्वास्थ्य सुधार और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन अगर इनमें हानिकारक केमिकल्स का यूज किया जाता है, तो यह कस्टमर के हेल्थ को जोखिम में डाल सकता है। यह मामला टेक कंपनियों की जिम्मेदारी और ट्रांसपेरेंसी पर कई सवाल उठाता है। ऐसे आरोपों से न केवल कस्टमर का भरोसा कमजोर हो सकता है, बल्कि कंपनियों की रेपुटेशन को भी नुकसान पहुंचता है। यह इम्पोर्टेंट है कि Apple और अन्य टेक कंपनियां उत्पादों की सामग्री और सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि कस्टमर का भरोसा कायम रह सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

games
Previous Story

गेम खेलकर भी कमा सकते हैं लाखों, जानें कैसे

Zepto
Next Story

Zepto से बंद करें सामान खरीदना! वसूल रहा अलग-अलग पैसे

Latest from Gadgets

Don't Miss