WhatsApp video call scam

WhatsApp वीडियो कॉल स्कैम क्या होता? ऐसे बचें

5 mins read
1.9K views
December 5, 2024

WhatsApp वीडियो कॉल स्कैम एक ऐसा फ्रॉड है जिसमें स्कैमर्स वीडियो कॉल करके लोगों की निजी जानकारी चुराने या ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं।

WhatsApp Video Call Scam: WhatsApp के यूजर दुनियाभर में मौजूद हैं, लेकिन कुछ लोग इसका यूज गलत कामों के लिए भी करते हैं। इन्हीं में से एक है WhatsApp वीडियो कॉल स्कैम। यह एक ऐसा फ्रॉड है, जिसमें स्कैमर्स वीडियो कॉल करके लोगों की प्राइवेट जानकारी चुराने या ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं। अगर आपको भी WhatsApp वीडियो कॉल स्कैम के बारे में नहीं पता है तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इससे बच सकते हैं और कैसे इसकी पहचान कर सकते हैं।

अनजान के साथ न करें स्क्रीन शेयर

WhatsApp पर किसी अनजान व्यक्ति से बात करते समय कभी भी अपनी स्क्रीन शेयर करने के लिए सहमत न हों। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करने से बचें। स्कैमर्स लोगों से उनकी स्क्रीन शेयर करने के लिए कह सकते हैं।

अनजान नंबर को न उठाएं

अगर आपको भी किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो उसे न उठाएं। लोग अक्सर WhatsApp पर आने वाली कॉल का तुरंत जवाब देते हैं,  इसलिए ठग इसका फायदा उठाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।

स्टॉन्ग पासवर्ड बनाएं

अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट के पास्वर्ड को स्टॉन्ग बनाएं। इसके अलावा सभी अकाउंट के लिए एक जैसा पासवर्ड गलती से भी न बनाएं, बल्कि अलग-अलग पासवर्ड बनाएं। इससे आपको धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलेगी।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें

WhatsApp अकाउंट को सेफ रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी सेफ्टी और मजबूत होगी। साथ ही, अपने फोन में एंटीवायरस सॉफ्टवायर इंस्टॉल करें और इसे नियमित रूप से अपडेट करते रहें।

पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें

स्कैमर्स WhatsApp पर वीडियो कॉल करके पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी से होने का दावा कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी मांग सकते हैं, लेकिन कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp Account
Previous Story

मोदी सरकार ने BLOCK किए 59 हजार WhatsApp अकाउंट्स, जानें वजह

Apple
Next Story

स्कैमर के हर चाल से आपको बचाएगा ये App, अभी करें डाउनलोड

Latest from Latest news

Don't Miss