Xbox Console PC Games: Microsoft जल्द ही गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी देने जा रही है। नेक्स्ट जेनरेशन गेमिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। Xbox कंपनी की CEO Asha Sharma ने अपने X पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि अब Console और PC दोनों गेम चला सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वो अगले सप्ताह इसको लेकर GDC और Developers के साथ बैठक करने जा रही है।
Microsoft कर रहा है नया प्लान, जल्द ही ला सकता है गेमिंग कंसोल Project Helix PC के साथ गेम्स चलाना होगा आसान…जानिए गेमर्स के लिए कितना है खास।
फिल स्पेंसर के पद छोडने के बाद बनी CEO
बता दें कि Asha Sharma ने Xbox प्रमुख फिल स्पेंसर ने अपना पद छोड़ने के बाद बतौर CEO के तौर पर कंपनी को ज्वाइन किया है। आते इस तरह के खुलासे करना गेमिंग नेक्स्ट लेबल पहुंचाने की सोच को दर्शाता है। क्योकिं पिछले साल Microsoft के चर्चित गेमिंग ब्रॉड की हालत काफी पतली चल रही थी। कंपनी में हुए अधिकारियों के इधर-उधर करने पर स्थिति और चिंताजनक दौर में पहुंच गई थी।
READ MORE- WhatsApp पर अब पेड सब्सक्रिप्शन, फीचर्स के लिए खर्च करने पड़ेंगे पैसे
उठने लगे है मन में कई तरह के सवाल
ऐसे में GDC जैसे फोरम पर इसकी चर्चा होने की बात काफी सुखद बताई जा रही है। जिसके बाद से कई सवाल मन में चल रहे हैं। Microsoft किस तरह से बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मानकों को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। क्या हार्डवेयर के बारे में कोई और खुलासा हो सकता है वगैराह…वगैराह। कहा यह भी जा रहा है कि Microsoft जल्द ही नए संस्करण पर तैयारी शूरू कर सकती है।
READ MORE- भारत के खिलाफ पाकिस्तान की AI साइबर जंग शुरू
अगर Play station 6 में हो रहे देरी की बातें सच साबित हो जाती है तो संभव है कि Microsoft को Sony से पहले अपना हार्डवेयर लॉन्च करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि Sony अपने अपकमिंग गेमिंग हार्डवेयर के रूप में नया हैंजहेल्ड कंसोल और PS6 वैरिएंट पर काम कर रही है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह सीधे Xbox को टक्कर देनेवाली है।
ऐसी परिस्थिति में इस तरह का खुलासा कहीं न कहीं Xbox लवर्स के लिए सकारात्मक संदेश देती है। फिलहाल बैठक तक इंतजार करना बेहतर होगा।
