Roblox ने गेम डेवलपर्स के लिए दो बड़े प्रोग्राम्स लॉन्च किए हैं।

‘गेम बनाओ, नाम कमाओ’, Roblox से जानें कैसे?

5 mins read
1 views
March 13, 2026

Roblox New Programs: अगर आप Roblox को सिर्फ बच्चों का गेम समझते हैं, तो यह खबर आपकी सोच बदल देगी। Roblox ने दो नए प्रोग्राम्स लॉन्च किए हैं। Roblox पर सिर्फ बच्चों वाले सिंपल गेम्स नहीं बल्कि बड़े और हाईटेक गेम्स भी बनें हैं, जो देखने में भी शानदार हों और खेलने में भी मजेदार।

Roblox ने Incubator और Jumpstart नाम के दो नए प्रोग्राम्स लॉन्च किए हैं, जो गेम डेवलपर्स को अगली पीढ़ी के धांसू गेम्स बनाने में मदद करेंगे।

Roblox पर अब बड़े लोग भी खेलते हैं

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Roblox पर रोज खेलने वाले 45 फीसदी लोगों की उम्र 17 साल से ज्यादा है। इनमें से 27 फीसदी तो 18 साल से भी ऊपर हैं और अमेरिका में 18 से 34 साल के यूजर्स की संख्या बच्चों के मुकाबले दोगुनी तेजी से बढ़ रही है।

सबसे मजेदार बात यह है कि यह बड़ी उम्र वाले लोग Roblox पर 40 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। बस इसीलिए कंपनी ने सोचा कि क्यों न अब RPG, स्ट्रेटेजी और शूटर जैसे बड़े गेम्स भी इस प्लेटफॉर्म पर बनवाए जाएं। Roblox के बड़े अधिकारी ने साफ कहा कि वो चाहते हैं कि हर उम्र का इंसान Roblox पर आए और क्रिएटर्स एक से बढ़कर एक नए गेम्स बनाएं।

READ MORE: ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार

Roblox Incubator क्या है?

यह 6 महीने का प्रोग्राम है। यह उन लोगों के लिए है जो पहले से गेम बना चुके हैं और अब कुछ बड़ा करना चाहते हैं। इसमें Roblox के खुद के एक्सपर्ट्स आपकी टीम को सिखाएंगे, टेक्निकल दिक्कतों में मदद करेंगे और यह भी बताएंगे कि आपका गेम सही लोगों तक कैसे पहुंचे। पूरा प्रोग्राम इस तरह बना है कि हर स्टेप पर काम हो और आखिर में एक शानदार गेम बनकर तैयार हो।

Roblox Jumpstart क्या है?

यह उन लोगों के लिए है जो Roblox पर बिल्कुल नए हैं या कोई फ्रेश आइडिया ट्राई करना चाहते हैं। इसमें कभी भी अप्लाई किया जा सकता है क्योंकि यह प्रोग्राम हमेशा चलता रहेगा। इसकी शुरुआत इस साल के बड़े गेमिंग इवेंट Game Developers Conference से होगी। यहां भी Roblox के एक्सपर्ट्स गाइड करेंगे और यह भी बताएंगे कि अपने गेम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे जोड़ें।

READ MORE: Google और Epic Games ने ऐप स्टोर में बदलाव पर किया समझौता

तीन नई टेक्नोलॉजी भी आई

इन दोनों प्रोग्राम्स के साथ Roblox ने तीन नए टूल्स SLIM, Texture Streaming और Server Authority Tools भी पेश किए हैं, जो गेम बनाने को और आसान और दमदार बना देंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Tinder का नया AI फीचर खुद आपके लिए बेस्ट मैच चुनेगा।
Previous Story

अब AI बनेगा LOVE GURU, ढूंढकर देगा आपको ‘प्यार’

Latest from Gaming

Don't Miss