GTA 6 confirmed platforms

GTA 6 लॉन्च और कीमत को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

6 mins read
1 views
April 30, 2026

GTA 6 Launch Date: गेमिंग दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जिस गेम की हो रही है, वह Grand Theft Auto VI है। इस गेम को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। अब इसकी कीमत को लेकर भी बड़ा बयान आया है। Take-Two के CEO स्ट्रॉस ज़ेलनिक ने इस पर अपनी बात रखी है।

GTA 6 की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Take-Two CEO ने गेम की वैल्यू और फेयर प्राइसिंग पर बात की है।

GTA 6 की लॉन्च डेट और प्लेटफॉर्म

GTA 6 की रिलीज डेट फिलहाल 19 नवंबर तय की गई है। यह गेम पहले PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर लॉन्च होगा। अभी तक इसका PC वर्जन आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया गया है, इसलिए PC प्लेयर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत में कीमत कितनी हो सकती है?

अभी तक गेम की फाइनल कीमत घोषित नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गेम लगभग 60 डॉलर से 70 डॉलर के बीच हो सकता है। भारतीय कीमत में यह करीब 5,400 से 6,300 के आसपास बैठ सकती है। यह वही रेंज है, जो बड़े AAA गेम्स की सामान्य कीमत मानी जाती है।

READ MORE: Xbox Game Pass की कीमत घटी, नए गेम्स पर लगा ब्रेक

CEO का कीमत पर क्या बयान है?

Take-Two के CEO स्ट्रॉस जेलनिक ने कहा कि कंपनी गेम की कीमत ‘हाइप’ के आधार पर नहीं तय करती, बल्कि ‘वैल्यू’ के आधार पर तय करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर को जो अनुभव मिले, उसके मुकाबले कीमत बहुत ज्यादा न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि ‘यूजर्स को लगे कि उन्हें शानदार अनुभव मिला है और जो कीमत दी गई वह पूरी तरह सही है।’ इससे संकेत मिलता है कि GTA 6 को बहुत ज्यादा महंगे प्राइस पर लॉन्च करने की योजना नहीं है, लेकिन अभी कुछ भी पक्का नहीं है।

GTA गेम्स क्यों खास हैं?

Rockstar Games के टाइटल हमेशा लंबे समय तक खेले जाते हैं। Grand Theft Auto V आज भी लाखों लोग खेलते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बड़ा ओपन वर्ल्ड और लगातार मिलने वाला ऑनलाइन कंटेंट है। GTA Online में खिलाड़ी कई सालों तक एक्टिव रहते हैं। इसमें Shark Cards और GTA+ सब्सक्रिप्शन जैसे इन-गेम खर्च भी होते हैं, जिससे गेम का कुल खर्च समय के साथ बढ़ जाता है।

READ MORE: Valorant Breeze में हार रहे हो? असली वजह आपका एजेंट है

लॉन्च को लेकर मजेदार टिप्पणी

CEO ने लॉन्च डेट को लेकर कहा कि 19 नवंबर को बहुत से लोग शायद बीमार होने का बहाना बनाकर छुट्टी ले सकते हैं।’ इससे साफ है कि गेम को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। Take-Two ने यह भी संकेत दिया है कि वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी पर भी काम कर सकता है। हालांकि, L.A. Noire को लेकर अभी कोई नया ऐलान नहीं किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में SIM-Binding लाने को WhatsApp ने मांगा समय
Previous Story

भारत में SIM-Binding लाने को WhatsApp ने मांगा समय

Latest from Gaming

Don't Miss