krafton gamescom pubg dednet gaming news

KRAFTON के 5 नए गेम्स से गेमिंग की दुनिया में हलचल

7 mins read
7 views
August 27, 2026

KRAFTON की इस लाइनअप में सबसे ज्यादा ध्यान PUBG: DED.NET खीिंच सकता है। यह PUBG फ्रें चाइजी का नया जपपन-ऑफ है।

Gamescom 2026 : क्या PUBG के बाद KRAFTON गेमिंग की दुनिया में कुछ बड़ा करने की तैयारी में है? अभी Gamescom 2026 में कंपनी ने 5 नए गेम्स दिखाकर अपने अगले प्लान की झलक दे दी है। इनमें NO LAW, Project ZETA, Age Twisters, TARAE: The Unbound और PUBG: DED.NET शामिल हैं। KRAFTON ने ये ऐलान जर्मनी के कोलोन में आयोजित Media Day 2026 के दौरान किया। कंपनी का फोकस अलग-अलग तरह के गेम्स पर है। इनमें ओपन-वर्ल्ड FPS RPG से लेकर को-ऑप एडवेंचर और PUBG के नए स्पिन-ऑफ तक शामिल हैं।

KRAFTON के 5 नए गेम्स कौन से हैं?

KRAFTON ने अपनी नई लाइनअप में अलग-अलग गेमिंग अनुभव पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, वह अपने अलग स्टूडियो को गेम बनाने और उनकी अपनी पहचान विकसित करने की आजादी देना चाहती है। NO LAW को Neon Giant तैयार कर रहा है। यह Port Desire नाम की एक कानूनविहीन शहर में सेट ओपन-वर्ल्ड FPS RPG है। इसमें खिलाड़ी के फैसलों का असर गेम की कहानी, खतरों और मिलने वाले मौकों पर पड़ेगा। Project ZETA NIRVANANA का गेम है। इसमें पारंपरिक MOBA की तरह लेन सिस्टम नहीं होगा। इसके बजाय 4 टीमों में 3-3 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे और शुरुआत से ही अलग-अलग उद्देश्यों पर लड़ाई होगी।

Age Twisters और TARAE में क्या खास?

Age Twisters को Piccolo Studio बना रहा है। यह दो खिलाड़ियों वाला को-ऑप एडवेंचर गेम है। कहानी एक दादा और पोती के रिश्ते पर आधारित है। दोनों किरदारों की जिंदगी के 4 चरणों में कहानी आगे बढ़ेगी। समय के साथ उनके किरदारों की क्षमताएं और बातचीत बदलेंगी। यानी रिश्ते को सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि गेमप्ले से भी जोड़ा गया है।

वहीं TARAE: The Unbound एक ईस्टर्न डार्क फैंटेसी एक्शन RPG है। इसे Boundary विकसित कर रहा है। गेम में पुनर्जन्म और कर्म जैसी बौद्ध अवधारणाओं के साथ ईस्ट एशियाई पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है।

READ MORE: GTA 6 लीक: 8 दिन पहले गेमप्ले और मैप वायरल

PUBG: DED.NET में मिलेगा नया गेमिंग अंदाज

KRAFTON की इस लाइनअप में सबसे ज्यादा ध्यान PUBG: DED.NET खींच सकता है। यह PUBG फ्रेंचाइजी का नया स्पिन-ऑफ है। गेम PUBG: BATTLEGROUNDS की सर्वाइवल और प्रतिस्पर्धी शैली को बनाए रखेगा, लेकिन इसमें Roguelite फॉर्मेट मिलेगा। गेम की कहानी 1996 के Cascadia में सेट है। इसका माहौल 1990 के दशक के Pacific Northwest से प्रेरित है। हर रन में खिलाड़ी के फैसलों के आधार पर गेम का अनुभव बदल सकता है। KRAFTON इन सभी 5 गेम्स को gamescom 2026 में दिखा रहा है। यह आयोजन 26 से 30 अगस्त तक जर्मनी के कोलोन में चल रहा है। कंपनी के गेम्स Koelnmesse के Hall 9 स्थित बूथ पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

READ MORE: ‘GTA 6’ LEAK पर Rockstar का खुलासा, गेम अब तैयार

KRAFTON का बड़ा गेमिंग प्लान

KRAFTON के ग्लोबल पब्लिशिंग और PUBG फ्रेंचाइजी प्रमुख Taeseok Jang ने कहा कि लंबे समय तक याद रहने वाले गेम बनाना आसान नहीं है और इसमें समय लगता है। कंपनी अब PUBG से मिली सीख को नए प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल करना चाहती है। अभी सामने आई लाइनअप से साफ है कि KRAFTON सिर्फ PUBG के सहारे आगे बढ़ने के बजाय अलग-अलग गेमिंग शैलियों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। आने वाले समय में इन गेम्स की टेस्टिंग और रिलीज से जुड़ी जानकारी पर खिलाड़ियों की नजर रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss