2019 में Samsung ने तकनीक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उसने पहली बार ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Galaxy Fold था।
Samsung Galaxy Z Fold 7: अगर आप स्मार्टफोन के दीवाने हैं, तो जुलाई 2025 की सबसे बड़ी टेक घटना आपके लिए है। Samsung एक बार फिर अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि Fold 7 अब तक का सबसे पतला, सबसे हल्का और सबसे स्मार्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कि हम Galaxy Z Fold 7 की खासियतों की बात करें। आइए जानते हैं Samsung के इस फोल्डेबल सफर पर जहां हर साल एक नया मोड़ आया और हर बार तकनीक ने हमें चौंकाया।
2019 जब फोल्डेबल की शुरुआत हुई Galaxy Fold
2019 में Samsung ने तकनीक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उसने पहली बार ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Galaxy Fold था। इस फोन की मेन स्क्रीन 7.3 इंच की थी और फोल्ड करने पर 4.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता था। जब फोन खुला होता था तो यह एक टैबलेट जैसा अनुभव देता था और बंद करने पर पॉकेट में फिट हो जाता था। इसकी खास बात थी इनवर्ड फोल्डिंग हिंग, जो स्क्रीन को सुरक्षित रखती थी। हालांकि, फोन थोड़ा भारी और मोटा था। उसका वजन 276 ग्राम लेकिन इससे तकनीक की एक नई यात्रा शुरू हुई।
2020 Galaxy Z Fold 2 नाम भी बदला काम भी
2020 में Samsung ने Galaxy Z नाम से नई पहचान दी और Galaxy Z Fold 2 को लॉन्च किया। अब फोन की मेन स्क्रीन बड़ी होकर 7.6 इंच हो गई थी और कवर डिस्प्ले भी 6.23 इंच का हो गया था जो ज्यादा यूजफुल था। इसमें Hideaway Hinge आया जो फोन को किसी भी एंगल पर टिकाकर इस्तेमाल करने की सुविधा देता था, जिसे Flex Mode कहा गया फोन थोड़ा भारी 282 ग्राम जरूर हुआ लेकिन डिजाइन ज्यादा प्रीमियम लगने लगा।
Fold 4 में Samsung ने कैमरे और वजन दोनों पर काम किया
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया, जो पहले के 12MP कैमरे से कहीं बेहतर था। इसकी मोटाई और वजन पहले से कम हुए 263 ग्राम और नया गियर हिंग सिस्टम फोन को और स्टेबल बनाता था।
2023 Galaxy Z Fold 5 अब कोई गैप नहीं
Fold 5 में तकनीक और डिजाइन दोनों में एक बड़ा बदलाव आया। इसमें आया Flex Hinge, जिसकी वजह से फोन फोल्ड होने पर पूरी तरह बंद होता था। इसके कारण स्क्रीन का क्रीज भी कम दिखता था और फोन पहले से स्लिम 13.4mm और हल्का 253g बन गया।
2024 Galaxy Z Fold 6 अब AI भी साथ
इस बार फोन और भी पतला 12.1mm फोल्ड होने पर 5.6mm खुलने पर और हल्का 239g हो गया। डिजाइन में थोड़ा बदलाव आया, किनारे और बॉक्सीय लुक के साथ इसमें AI फीचर्स आए। जैसे Sketch to Image जिसमें आप स्क्रीन पर कुछ ड्रॉ करें और AI उसे इमेज में बदल दे।
2025 Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे स्लिम और स्मार्ट
- रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल होगा। मात्र 9mm से 4.5mm मोटा जब अनफोल्ड होगा।
- इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम हो सकता है, यानी Fold 6 से भी 24 ग्राम हल्का।
- कवर डिस्प्ले अब 5 इंच का हो सकता है और अंदर की स्क्रीन 8.2 इंच तक बढ़ सकती है।
- ऐसा माना जा रहा है कि इसकी स्क्रीन अब ज्यादा नैचुरल और पारंपरिक आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगी, जिससे वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग का अनुभव और बेहतर होगा।
Galaxy Z Fold 7 Ultra क्या ये होगा नया सरप्राइज
कुछ लीक्स और टीजर्स में इस बार Galaxy Z Fold 7 Ultra चर्चा हो रही है। यह Fold 7 का प्रीमियम वर्जन हो सकता है, जिसमें शानदार मटेरियल, तेज प्रोसेसर बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरे दिए जाएं। ये वर्जन उन यूजर्स के लिए हो सकता है, जो फोल्डेबल फोन में परफॉर्मेंस और लक्जरी दोनों चाहते हैं।