Galaxy S25 Edge क्यों हुआ फ्लॉप, नहीं आया यूजर को पंसद

4 mins read
1K views
June 6, 2025

अगर आप एक पतला, स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाला फोन चाहते हैं, तो Galaxy S25 Edge एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge : Samsung ने इस साल की शुरुआत में अपने खास इवेंट Galaxy Unpacked में नया स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge टीज किया था। यह फोन कंपनी की Galaxy S25 सीरीज का चौथा और सबसे पतला मॉडल है। लॉन्च से पहले Samsung ने इसे लेकर काफी प्रचार किया था, लेकिन अब यह फोन Samsung के लिए चिंता की वजह बनता जा रहा है।

लोग क्यों नहीं खरीद रहे Galaxy S25 Edge?

Samsung को उम्मीद थी कि यह फोन फटाफट बिकेगा और यूजर्स को खूब पसंद भी आएगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की बिक्री उम्मीद से काफी कम हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण है इसकी बहुत ज्यादा कीमत। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,09,000 है, जबकि इसी सीरीज का Galaxy S25+ इससे सस्ता है। दोनों फोन के फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं। ऐसे में लोगों ने भी इसे छोड़कर पुराना फोन पसंद किया।

क्या-क्या शिकायतें मिल रही हैं?

इस फोन की सबसे बड़ी शिकायत बैटरी बैकअप को लेकर आ रही है। कई लोगों ने बताया कि इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। हालांकि, Samsung का कहना है कि उन्होंने इस फोन की बैटरी को अच्छे से टेस्ट किया है और यह पिछले मॉडल Galaxy S24 से बेहतर है, लेकिन यूजर्स की राय कुछ और ही कहती है।

Galaxy S25 Edge के फीचर्स क्या हैं?

  • 7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो देखने में बहुत शानदार लगता है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन, जिससे स्क्रीन मजबूत रहती है।
  • इसमें है नया और तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर।
  • फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
  • कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 200MP का मेन कैमरा और 12MP का दूसरा कैमरा है। सामने की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा है।
  • फोन में बैटरी 3,900mAh की है और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर चलता है और Google Gemini AI से भी जुड़ा है।
  • फोन की मोटाई सिर्फ 8mm है और इसकी बॉडी टाइटैनियम की बनी हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

मार्केट में आया 10,000 का सिक्का! आपको मिला क्या? जानें सच्चाई

Next Story

Starlink का भारत में धमाकेदार एंट्री, सरकार ने दिया लाइसेंस

Latest from Gadgets

Don't Miss