ऐसे करें चेक Samsung Galaxy S23 के लिए One UI 7 अपडेट

5 mins read
771 views
Galaxy S23
April 22, 2025

Samsung ने Galaxy S23 series के लिए One UI 7.0 बीटा प्रोग्राम को बंद कर दिया है और स्टेबल अपडेट अब दक्षिण कोरिया में Galaxy S23 series के सभी फोन के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Samsung Galaxy S23: Samsung ने अपनी Galaxy S23 सीरीज के यूजर्स के लिए Android 15 पर बेस्ड One UI 7.0 का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। फिलहाल, ये अपडेट सिर्फ दक्षिण कोरिया में मौजूद है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे भारत समेत बाकी देशों में भी रोल आउट किया जाएगा। Galaxy S23, S23+ और S23 Ultra यूजर्स को यह नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। दक्षिण कोरिया में इसका फर्मवेयर वर्जन S91xNKSU6DYD9 है। अगर आपका फोन बीटा प्रोग्राम में शामिल था, तो अपडेट करीब 1GB का होगा। अगर नहीं, तो पूरा अपडेट लगभग 5GB का हो सकता है।

क्या है खास इस अपडेट में?

One UI 7.0 Android 15 पर आधारित है, जो नई फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। UI को और ज्यादा स्मूद और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इस अपडेट के साथ ही Samsung ने Galaxy S23 सीरीज के लिए One UI 7.0 बीटा प्रोग्राम को बंद कर दिया है।

Samsung Galaxy S23 यूजर्स के लिए खुशखबरी

अगर आपके पास Samsung का Galaxy S23, S23+ या S23 Ultra है, तो अब आप अपने फोन में One UI 7 अपडेट चेक कर सकते हैं।

कैसे करें अपडेट चेक?

  • फोन की Settings में जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करके Software Update पर टैप करें
  • फिर Download and Install पर क्लिक करें
  • अगर अपडेट उपलब्ध है, तो डाउनलोड शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें, यह अपडेट बैच में रोल आउट हो रहा है, तो कुछ यूजर्स को पहले और कुछ को थोड़ा बाद में मिल सकता है।

 One UI 7 में क्या नया है?

Samsung का नया One UI 7 अपडेट Android 15 पर आधारित है और इसमें कई नए और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। जैसे कि

बेहतर विजेट्स: विजेट्स को नया लुक दिया गया है, जो अब ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली हैं।

स्मूद एनिमेशन: अब स्क्रीन ट्रांजिशन और एनिमेशन और भी फ्लूइड लगेंगे।

AI फीचर्स: अपडेट में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट भी दिया गया है, जो फोन को और स्मार्ट बनाता है।

Now Bar :लॉक स्क्रीन पर एक नया फीचर, जो म्यूजिक, फिटनेस और नोटिफिकेशन जैसी चीजें बिना अनलॉक किए दिखाता है।

लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन: अब लॉक स्क्रीन को अपने हिसाब से डिजाइन करना और भी आसान हो गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

internet speed
Previous Story

इस देश ने लॉन्च किया 10G ब्रॉडबैंड, 20 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी

Technical News
Next Story

VIDEO: भारत की अनोखी पेशकश, AI से बनी पहली फिल्म ‘LOVE YOU’

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss